संसदीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसदीय कार्य मंत्रालय में आजादी का अमृत महोत्सव का अनुसंकेतक सप्ताह समारोह - 'युवा संसद का वीडियो-ट्यूटोरियल' कार्यक्रम

प्रविष्टि तिथि: 30 MAY 2022 5:36PM by PIB Delhi

आज 30 मई, 2022 को सुबह 10 बजे संसद टीवी  'युवा संसद का वीडियो-ट्यूटोरियल' पहली बार प्रसारित हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने वीडियो-ट्यूटोरियल देखा। ट्यूटोरियल हमारे लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने और हमारे विद्यार्थी समुदाय के बीच लोकतंत्रात्मक स्वभाव का प्रसार करने और उन्हें संसदीय प्रक्रियाओं और कामकाज से परिचित करने के उद्देश्य से युवा संसद के उच्च आदर्शों को प्रदर्शित करने का प्रयास करता है जैसे विविध विचारों के प्रति सहिष्णुता को प्रोत्साहित करना, वाद-विवाद और चर्चा करके समस्याओं का समाधान करना आदि। ट्यूटोरियल में आजादी के अमृत महोत्सव का संदेश भी दिया गया है।

ट्यूटोरियल का पुन: प्रसारण संसद टीवी पर निम्नलिखित  

कार्यकम का किया जाएगा:-

पहली बार पुन: प्रसारण -02.06.2022 को दोपहर 2.00 बजे

दूसरी बार पुन: प्रसारण -05.06.2022 को शाम 6.00 बजे

वीडियो- ट्यूटोरियल को मंत्रालय की राष्ट्रीय युवा संसद योजना (एनवाईऩीएस) के यूट्यूब चैनल पर भी होस्ट किया गया है और इसे https://youtu.be/ut32HqVbHeg पर देखा जा सकता है।

 

 

 

*******

एम.वी./ए.के.एन./एस.के.


(रिलीज़ आईडी: 1829520) आगंतुक पटल : 350
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi