सूचना और प्रसारण मंत्रालय

बच्चे, पहली बार मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का हिस्सा होंगे


एनिमेशन फिल्में 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' और 'माइटी लिटिल भीम: आई लव ताजमहल' बच्चों को निःशुल्क दिखाई जाएंगी

Posted On: 28 MAY 2022 1:45PM by PIB Delhi

जब हम सिनेमा के अंतहीन आनंद का उत्सव मना रहे हैं, तो हम अपने किशोरों की रचनात्मक प्रतिभा को कैसे दूर रख सकते हैं।पहली बार 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे 17वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जो दक्षिण एशिया में गैर-फीचर फिल्मों के लिए सबसे पुराने और सबसे बड़े फिल्म समारोहों में से एक है। मुंबई में 29 मई से 04 जून, 2022 तक चलने वाले इस 17वें आयोजन में बच्चों को दो मास्टर क्लास एनिमेशन फिल्में 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' और 'माइटी लिटिल भीम: आई लव ताजमहल' देखने का एक अवसर मिलेगा।

दोनों फिल्मों के लिए प्रवेश निःशुल्क है और सभी के लिए खुला है (आपके या आपके बच्चे द्वारा एमआईएफएफ प्रतिनिधि के रूप में पंजीकरण नहीं कराये जाने के बावजूद आप इन दो शो में भाग ले सकते हैं)। बच्चों को नेशनलम्यूज़ियमऑफ़इंडियनसिनेमा को देखने का और फिल्म प्रभाग स्थल पर सिने विशेषज्ञों के साथ बातचीत करने का भी मौका मिल सकता है।

'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' 31 मई, 2022 को फिल्म डिवीजन कॉम्प्लेक्स के जेबी हॉल में दोपहर 3.45 बजे दिखाई जाएगी। इसी तरह 'माइटी लिटिल भीम: आई लव ताजमहल' 30 मई, 2022 को दोपहर 3.45 बजे ऑडी-II, फिल्म्स डिवीजन कॉम्प्लेक्स में प्रदर्शित की जाएगी।

फिल्मों के बारे में

IMG_256

भारत और जापान द्वारा सह-निर्मित पहली एनीमेशन फिल्म 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' की एमआईएफएफ में विशेष स्क्रीनिंग होगी। फिल्म अपने पहले लॉन्च के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रही है। वाल्मीकि रामायण पर आधारित, 'रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम' फिल्म एनीमेशन की 'फ्यूजन' शैली की संभावना की तलाश करती है जिसमें एनीमेशन के तीन अलग-अलग संस्थान शामिल हैं- जापान से मंगा, यूएस से डिज्नी और भारत से रवि वर्मा। फिल्म का निर्देशन महान भारतीय एनिमेटर राम मोहन और जापानी निर्देशक योगो साको तथा कोइची सास्की द्वारा किया गया है।

IMG_256

 

भारत की पहली नेटफ्लिक्स ओरिजिनल एनिमेशन सीरीज “माइटी लिटिल भीम: आई लव ताजमहल” का इस महोत्सव में वर्ल्ड प्रीमियर होगा। एनिमेशन फिल्म निर्माण के क्षेत्र में 25 वर्षों के अनुभव के साथ ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव आर्ट्स (ज़ीका) के पूर्व छात्र कृष्ण मोहनन चिंतापटला ने महाकाव्य आधारित इस मनोरंजक फिल्म का निर्देशन किया है।

एमजी / एमए/ जेके/वाईबी



(Release ID: 1829191) Visitor Counter : 379