सूचना और प्रसारण मंत्रालय

अखिल भारतीय एमआईएफएफ: अपनी समग्रता में भारत का उत्सव


बांग्लादेश की आजादी के 50 वर्ष का समारोह मनाने के लिए 'फोकस का देश' @#MIFF2022

Posted On: 28 MAY 2022 2:06PM by PIB Delhi

जब भारत स्वतंत्रता के 75 वर्ष का समारोह मना रहा है, हमारा पड़ोसी देश बांग्लादेश भी उत्सव मनाने के माहौल में है क्योंकि उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से अर्जित स्वतंत्रता के 50 स्वर्णिम वर्ष पूरे कर लिए हैं। मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 17वां संस्करण, जो कल से शुरू हो रहा है, इस वर्ष बांग्लादेश को 'फोकस के देश' के रूप में एक उपयुक्त तरीके से सम्मान देगा।

बांग्लादेश की आजादी के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एमआईएफएफ में बांग्लादेश की 11 फिल्मों के एक विशेष पैकेज 'फोकस का देश' की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसमें समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म 'हसीना- ए डॉटर्स टेल' (पिपलू खान द्वारा निर्देशित) शामिल है, जो बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रतिष्ठित राजनीतिक शख्सियत का चित्रण करती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/44444444444444FDI3.jpg

कंट्री फोकस सेक्शन की फिल्में बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम और स्वतंत्रता के लिए देशवासियों द्वारा किए गए बलिदान का स्मरण करती हैं। 'नॉट ए पेनी नॉट ए गन', 'जोलो गुरिल्ला' जैसी फिल्में 1971 के युद्ध, जिसने बांग्लादेश को पाकिस्तान से मुक्त कराया था, से प्रेरणा लेती हैं। इन फिल्मों में बांग्लादेश के  लोगों द्वारा स्वतंत्रता पाने में हुए कष्टों और पीड़ा का चित्रण किया गया है। दिलारा बेगम जॉली द्वारा निर्देशित 'जोथोरलीना' एक ऐसी फिल्म है जो बांग्लादेश की लेखिका रोमा चौधरी के असाधारण जीवन और युद्ध के कारण उन्हें मिली यातनाओं के खिलाफ उनकी लड़ाई का अनुसरण करती है। मोफिदुल हक द्वारा निर्देशित 'कान पीट रोई' भी एक गणित व्याख्याता के कष्टों का मार्मिक चित्रण है, जिसने 1971 की लड़ाई के दौरान अत्याचारों के खिलाफ एक साहसिक कदम उठाया था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/55555555EJZY.jpg

(फिल्म- गार्डन ऑफ मेमोरिज का एक दृश्य)

मध्य पूर्व से लौटने वाले घरेलू कामगारों की दुर्दशा, बांग्लादेश में महिलाओं द्वारा सामना किए जाने वाले मुद्दों जैसे सामाजिक मुद्दों से निपटने वाली फिल्मों को भी 'फोकस के देश' खंड में जगह मिली है। फेडरेशन ऑफ फिल्म सोसाइटीज ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म सोसाइटीज के सचिव (एशिया-प्रशांत) प्रेमेंद्र मजूमदार ने इस खंड की फिल्मों को क्यूरेट किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/6666666269P.jpg

(फिल्म- नॉट ए पेनी नॉट ए गन का एक दृश्य)

 

कंट्री फोकस कैटेगरी की फिल्मों पर एक दृष्टि:

 

निश्शोबदोतार शोहोर (साइलेंस)

निर्देशक: अमिताभ रज़ा चौधरी

शैली: लघु फिल्म

अवधि: 12 मिनट

भाषा: बांग्ला

स्क्रीनिंग की तिथि और समय: 31 मई, 2022 (शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक)

 

रिपल्स

निर्देशक: सुबोरना सेनजुती तुशी

शैली: लघु फिल्म

अवधि: 45 मिनट

भाषा: बांग्ला

स्क्रीनिंग की तिथि और समय: 03 जून, 2022 (शाम 6 बजे से 8 बजे तक)

 

नॉट ए पेनी नॉट ए गन

निर्देशक: मकबुल चौधरी

शैली: वृत्तचित्र

अवधि: 40 मिनट

भाषा: बांग्ला और अंग्रेजी

स्क्रीनिंग की तिथि और समय: 02, जून 2022 (शाम 6 बजे से 8 बजे तक)

 

जोथोरलीना

निर्देशक: दिलारा बेगम जॉली

शैली: बायो वृत्तचित्र

अवधि: 40 मिनट

भाषा: बांग्ला

स्क्रीनिंग की तिथि और समय: 01 जून, 2022 (शाम 3.45 बजे से शाम 5.45 बजे तक)

 

हसीना : ए डॉटर्स टेल

निर्देशक: पिपलू आर खान

शैली: वृत्तचित्र

अवधि: 70 मिनट

भाषा: बांग्ला

स्क्रीनिंग की तिथि और समय: 02, जून 2022 (शाम 6 बजे से 8 बजे तक)

 

बगनिया (यादों का बगीचा)

निर्देशक: हुमैरा बिलकिस

शैली: वृत्तचित्र

अवधि: 55 मिनट

भाषा: बांग्ला

स्क्रीनिंग की तिथि और समय: 30 मई, 2022 (शाम 6 बजे से 8 बजे तक)

 

दोजहान (उनकी कहानियां, उनके सच)

निर्देशक: रतन पॉल

शैली: डॉक्यू फिक्शन

अवधि: 73.10 मिनट

भाषा: बांग्ला

स्क्रीनिंग की तिथि और समय: 31 मई, 2022 (शाम 6 बजे से 8 बजे तक)

 

जॉनमोशती (एक साथ जन्मे)

निर्देशक: शबनम फिरदौसिक

शैली: वृत्तचित्र

अवधि:72 मिनट

भाषा: बांग्ला

स्क्रीनिंग की तिथि और समय: 01 जून, 2022 (शाम 3.45 बजे से शाम 5.45 बजे तक)

 

अरैमोन शॉपनो

निर्देशक: अबू शाहेद इमोनी

शैली: लघु फिल्म

अवधि: 35 मिनट

भाषा: बांग्ला

 

स्क्रीनिंग की तिथि और समय: 30 मई, 2022 (शाम 6 बजे से 8 बजे तक)

 

कान पीट रोइ

निर्देशक: मोफिदुल हक

शैली: वृत्तचित्र

अवधि: 35 मिनट

भाषा: बांग्ला

स्क्रीनिंग की तिथि और समय: 03 जून, 2022 (शाम 6 बजे से 8 बजे तक)

 

जोलो गुरिल्ला

निर्देशक: सुमन देलोवर

शैली: लघु फिल्म

अवधि: 48 मिनट

भाषा: बांग्ला

स्क्रीनिंग की तिथि और समय: 03 जून, 2022 (शाम 6 बजे से 8 बजे तक)

 

एमआईएफएफ 2022 के लिए https://miff.in/delegate2022/?cat=ZGVsZWdhdGU= पर ऑनलाइन पंजीकरण करें

छात्र https://miff.in/delegate2022/?cat=c3R1ZGVudF9kZWxlZ2F0ZQ==  पर निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं।

मीडिया पंजीकरण के लिए विजिट करें: https://miff.in/delegate2022/?cat=bWVkaWE=

हमारा विश्वास ​​है कि आप जैसे फिल्म-प्रेमी की सराहना से अच्छी फिल्मों को बढ़ावा मिलता है। हैशटैग #AnythingForFilms/ #FilmsKeLiyeKuchBhi और # MIFF2022 का उपयोग करके सोशल मीडिया पर फिल्मों के लिए अपने प्रेम को साझा करें। हाँ, फ़िल्मों के लिए प्यार फैलाएँ!

#MIFF2022 की किस फिल्म ने आपके दिल को ज्यादा झकझोड़ा? हैशटैग #MyMIFFLove का उपयोग करके विश्व को अपनी पसंदीदा एमआईएफएफ फिल्मों के बारे में बताएं।

अगर आप कहानी से प्रभावित हैं, तो अवश्य संपर्क करें! क्या आप फिल्म या फिल्म निर्माता के बारे में अधिक जानना चाहेंगे? विशेष रूप से, क्या आप पत्रकार या ब्लॉगर हैं जो फिल्म से जुड़े लोगों से बात करना चाहते हैं? पीआईबी आपको उनसे जुड़ने में मदद कर सकता है, हमारे अधिकारी महेश चोपडे से +91-9953630802 पर संपर्क करें। आप हमें miff.pib[at]gmail[dot]com  पर भी लिख सकते हैं।

महामारी के बाद आयोजित फिल्म समारोह के पहले संस्करण के लिए, फिल्म प्रेमी समारोह में ऑनलाइन रुप से भी भाग ले सकते हैं। https://miff.in/delegate2022/hybrid.php?cat=aHlicmlk पर एक ऑनलाइन प्रतिनिधि (अर्थात हाइब्रिड मोड के लिए) के रूप में निःशुल्क पंजीकरण करें। जब और जैसे फिल्में यहां उपलब्ध होंगी, प्रतिस्पर्धी फिल्मों को आप देख सकते हैं।

***

एमजी/एएम/एसकेजे/डीसी



(Release ID: 1829029) Visitor Counter : 207


Read this release in: English , Urdu , Marathi , Bengali