निर्वाचन आयोग
azadi ka amrit mahotsav

बिहार से राज्य सभा के लिए उपचुनाव के संबंध में

प्रविष्टि तिथि: 05 MAY 2022 2:47PM by PIB Delhi

निम्नलिखित विवरण के अनुसार बिहार से राज्य सभा में एक आकस्मिक रिक्ति है:-

राज्‍य

सदस्‍यों का नाम

कारण

रिक्ति की तिथि

कार्यकाल

बिहार

डॉ. महेन्‍द्र प्रसाद

निधन

27.12.2021

02.04.2024 तक

 

2. आयोग ने बिहार से राज्‍य सभा में हुई इस रिक्ति को भरने के लिए निम्नलिखित अनुसूची के अनुसार उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है: -

क्रम संख्‍या

कार्यक्रम

तिथि

 

अधिसूचना का प्रकाशन

12  मई, 2022 (बृहस्‍पतिवार)

 

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि

19 मई, 2022 ( बृहस्‍पतिवार )

 

नामांकन पत्रों की जांच

20   मई, 2022 (शुक्रवार)

 

उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि

23 मई, 2022 (सोमवार)

 

मतदान की तिथि

30   मई, 2022 (सोमवार)

 

मतदान का समय

सुबह 09:00 बजे शाम 04:00 बजे तक

 

मतगणना

30 मई, 2022 (सोमवार) शाम 05:00 बजे तक

 

तिथि जिसके पहले चुनाव संपन्न कराया जाएगा

01 जून, 2022 (बुधवार)

 

3. प्रेस नोट, दिनांक 02.05.2022 के पैरा 06 में निहित निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए कोविड-19 के व्यापक दिशा-निर्देश, जो कि लिंक https://eci.gov.in/files/file/14151-schedule-for-bye-election-in-3-assembly-constituencies-of-odisha-kerala-and-uttarakhand%E2%80%93-reg/ पर उपलब्ध हैं, उनका चुनाव की पूरी प्रक्रिया के दौरान सभी व्‍यक्तियों द्वारा पालन किया जाना है।

4. मुख्य सचिव, बिहार को राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उक्त उपचुनाव कराने की व्यवस्था करते समय कोविड-19 रोकथाम उपायों के संबंध में मौजूदा निर्देशों का पालन किया जाए।

***

एमजी/एएम/एसएम/वीके

 


(रिलीज़ आईडी: 1822946) आगंतुक पटल : 374
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi