उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उप राष्ट्रपति ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 16 APR 2022 4:12PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहाः

भगवान ईसा मसीह के पुनरावतरण के प्रतीक, 'ईस्टर' के पावन अवसर पर मैं अपने सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।

ईस्टर का पावन अवसर लोगों को याद दिलाता है कि प्रेम, द्वेष से अधिक सामर्थ्यवान है और हम सब में ये आशा जगाता है कि भलाई की हमेशा ही बुराई पर विजय होगी।

आइए, संपूर्ण मानव जाति के प्रति करुणा का भाव रखते हुए हम 'ईस्टर' के पर्व को मनाएं। यह पर्व हमारे जीवन में शांति और सौहार्द लेकर आए, यही मेरी शुभकामना है।

***

एमजी/एएम/एसएस/एमएस


(रिलीज़ आईडी: 1817320) आगंतुक पटल : 338
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Tamil