खान मंत्रालय
श्री प्रल्हाद जोशी ने राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट (एनएमईटी) से गतिविधियों में तेजी लाने का अनुरोध किया
2021-22 के दौरान राज्य सरकारों ने एनएमईटी की वित्त पोषित छह खनिज ब्लॉकों की नीलामी की
14 राज्य सरकारों को प्रोत्साहन के रूप में 8.80 करोड़ रुपये जारी किए गए
प्रविष्टि तिथि:
13 APR 2022 4:38PM by PIB Delhi
केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि साल 2021-22 के दौरान राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट (एनएमईटी) को अब तक की सबसे अधिक 125 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है और 748 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। श्री जोशी ने आज यहां एनएमईटी के शासी निकाय की चौथी बैठक की अध्यक्षता की। श्री जोशी ने कहा कि वर्तमान में एक पूर्ण स्वायत्त निकाय के रूप में धनराशि एनएमईटी के परिचालन को सीमित करने वाला एक कारक नहीं होगा। उन्होंने राज्य सरकारों से आत्मनिर्भर भारत को और अधिक बढ़ावा देने के लिए अन्वेषण व खनन गतिविधियों में तेजी लाने का अनुरोध किया। श्री जोशी ने बताया कि 2021-22 के दौरान एनएमईटी की वित्त पोषित छह खनिज ब्लॉकों की नीलामी चार राज्य सरकारों ने 1.63 लाख करोड़ रुपये के राजस्व प्राप्ति के साथ की थी। वहीं, 2021-22 के दौरान केंद्र ने 14 राज्य सरकारों के पक्ष में प्रोत्साहन के रूप में 8.80 करोड़ रुपये जारी किए हैं। श्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि खनन क्षेत्र में किए गए हालिया सुधार राज्य सरकारों से प्राप्त सुझावों पर आधारित हैं।

इस बैठक में शासी निकाय के सदस्य के रूप में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी व विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा व अंतरिक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया। इन दोनों मंत्रियों ने अन्वेषण और खनन में और अधिक तेजी लाने के लिए राज्य सरकार के हितधारकों के साथ सार्थक बैठक करने की जरूरत पर जोर दिया।

वहीं, आज की बैठक में कर्नाटक और मध्य प्रदेश के खान तथा भूविज्ञान मंत्रियों ने भी भाग लिया।

एनएमईटी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान पिछले वर्षों के प्रदर्शन से आगे बढ़ते हुए परियोजनाओं की मंजूरी और अन्वेषण एजेंसियों को धन उपलब्ध कराने के मामले में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट (एनएमईटी) की स्थापना 2015 में देश में खनिज अन्वेषण को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। एनएमईटी का शासी निकाय (जीबी) ट्रस्ट के कामकाज की समीक्षा के लिए व्यापक नीतिगत ढांचा तैयार करता है। एनएमईटी का शासी निकाय (जीबी) ट्रस्ट की कार्यप्रणाली के लिए व्यापक नीतिगत ढांचा तैयार करने के साथ इसकी समीक्षा भी करता है।
****
एमजी/एएम/एचकेपी/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 1816529)
आगंतुक पटल : 265