PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 05 APR 2022 5:55PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत टीके की अब तक 184.87 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं
  • भारत में फिलहाल 12,054 सक्रिय मामले
  • सक्रिय मामले वर्तमान में 0.03 प्रतिशत
  • संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.76 प्रतिशत
  • बीते 24 घंटे में 1,280 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 4,24,96,369 हुई
  • बीते 24 घंटे में देश में 795 नये मामले दर्ज किये गए
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.17 प्रतिशत
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.22 प्रतिशत
  • अब तक कुल 79.15 करोड़ जांच की गयी; बीते 24 घंटे में 4,66,332 जांच की गई

 

   #Unite2FightCorona              #IndiaFightsCorona

PRESS INFORMATION BUREAU

MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING

GOVERNMENT OF INDIA

*****

Image

graphic on covid 19 updates

भारत का कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 184.87 करोड़ से अधिक हुआ

12-14 वर्ष आयु वर्ग में 1.92 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 12,054 है

पिछले 24 घंटों में 795 नए रोगी सामने आए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.76 प्रतिशत है

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.22 प्रतिशत है

 

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 184.87 करोड़ (1,84,87,33,081) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,22,15,213 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 1.92 करोड़ (1,92,18,099) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

टीके की कुल खुराक का कवरेज

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

10403859

दूसरी खुराक

10002280

एहतियाती खुराक

4490941

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

18413507

दूसरी खुराक

17514855

एहतियाती खुराक

6929201

12-14 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

19218099

15-18 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

57386396

 

दूसरी खुराक

38713882

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

554807914

दूसरी खुराक

467684002

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

202783194

दूसरी खुराक

185736716

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

126763579

दूसरी खुराक

115689417

एहतियाती खुराक

12195239

एहतियाती खुराक

2,36,15,381

कुल

1,84,87,33,081

 

लगातार गिरावट दर्ज करते हुए भारत में सक्रिय मामले आज कम होकर 12,054 रह गए। सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.03 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001T7C4.jpg

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 1,280 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,96,369 हो गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002BO1C.jpg

 

बीते 24 घंटे में कोरोना के 795 नए मामले सामने आए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003PAIV.jpg

 

पिछले 24 घंटों में कुल 4,66,332 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 79.15 करोड़ से अधिक (79,15,46,038) जांच की गई हैं।

साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.22 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.17 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004LMB6.jpg

 

 

अधिक जानकारी के लिए:

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1813473

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 185.53 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 15.70 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके मौजूद

 

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ। कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।

 

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

वैक्सीन की खुराकें

(5 अप्रैल, 2022 तक)

अब तक हुई आपूर्ति

1,85,53,44,495

शेष टीके

15,70,79,006

 

केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 185.53 करोड़ (1,85,53,44,495) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सरकारी स्रोत (निशुल्क) और राज्यों द्वारा सीधी खरीद प्रक्रिया के जरिये प्रदान की गई हैं।

राज्यों के पास वैक्सीन की 15.70 करोड़ से अधिक (15,70,79,006) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें मौजूद हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1813458

 

कोविड-19 के बाद मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का निदान

लैंसेट पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित "कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में 204 देशों और क्षेत्रों में वैश्विक प्रसार और अवसाद और चिंता विकारों का बोझ" अध्ययन ने भारत में कोविड-19 महामारी के दौरान चिंता और अवसाद के प्रसार में लगभग 35 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है।

सरकार देश में सस्ती और सुलभ मानसिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) कार्यान्वित कर रही है। एनएमएचपी का जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम घटक को 704 जिलों में कार्यान्वयन के लिए मंजूरी दी गई है जिसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को सहायता प्रदान की जाती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्तरों पर डीएमएचपी के तहत उपलब्ध कराई गई सुविधाओं में बाह्य रोगी सेवाएं, मूल्यांकन, परामर्श / मनो-सामाजिक हस्तक्षेप, गंभीर मानसिक विकार वाले व्यक्तियों की देखभाल और सहायता, दवाएं, पहुंच सेवाएं, एम्बुलेंस सेवाएं आदि शामिल हैं। उपरोक्त सेवाओं के अतिरिक्त जिला स्तर पर 10 बिस्तरों वाली इन-पेशेंट सुविधा का प्रावधान है।

अधिक जानकारी के लिए:

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1813665

********

 

एमजी/एएम/एके



(Release ID: 1814581) Visitor Counter : 109