पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

डोनर मंत्रालय के तहत (एनईसीबीडीसी) गुवाहाटी में क्षमता निर्माण और कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम

प्रविष्टि तिथि: 24 MAR 2022 5:34PM by PIB Delhi

असम के गुवाहाटी स्थित पूर्वोत्तर गन्ना और बांस विकास परिषद (एनईसीबीडीसी) क्षमता निर्माण और कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत एनईसीबीडीसी, गुवाहाटी, असम में सांबा, कठुआ और उधमपुर जिलों के 15 कारीगर को प्रशिक्षण प्रदान कर रही है जिनके साथ हस्तशिल्प विभाग, जम्मू के दो विभागीय अधिकारी हैं। कार्यक्रम बेंत और बांस क्षेत्र में सहयोग के लिए 21.02.2021 को एनईसीबीडीसी और जम्मू और कश्मीर सरकार द्वारा हस्ताक्षर किए गए समझौता ज्ञापन के परिणाम के रूप में हस्तशिल्प और हथकरघा निदेशालय, जम्मू, सरकार द्वारा प्रायोजित है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001FI9F.jpg

एनईसीबीडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने जम्मू-कश्मीर के सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें सुविधा प्रदान की।


आरंभ में डॉ. शैलेंद्र चौधरी, प्रबंध निदेशक, एनईसीबीडीसी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत और अभिनंदन किया और इस प्रशिक्षण अवधि के दौरान होने वाले कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों के बारे में बताया। एनईसीबीडीसी द्वारा इस 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 22 मार्च से 11 अप्रैल 2022 तक किया जाएगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0025ENF.jpg
डॉ शैलेंद्र चौधरी, प्रबंध निदेशक, अधिकारी और मुख्य कारीगर, एनईसीबीडीसी जम्मू और कश्मीर के प्रतिभागियों के साथ

***

एमजी/एएम/पीजे/सीएस


(रिलीज़ आईडी: 1809347) आगंतुक पटल : 349
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri