PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 14 MAR 2022 5:38PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 180.19 करोड़ खुराकें दी गई हैं।

भारत में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 36,168 है।

सक्रिय मामले 0.08 प्रतिशत हैं।

मरीजों के स्वस्थ होने की दर इस समय 98.72 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 4,377 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,24,41,449 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में 2,503 नये मामले सामने आए हैं।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.47 प्रतिशत है।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.47 प्रतिशत है।

अब तक कुल 77.90 करोड़ जांच की जा चुकी हैं; पिछले 24 घंटों में 5,32,232 जांच की गईं।

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

*****

infographic on covid 19 updates

Image

 

भारत में 675 दिनों में कोरोना के सबसे कम 36,168 सक्रिय मामले

पिछले 24 घंटों में 2,503 नए मामले सामने आए जो कि 680 दिनों में सबसे कम है

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का समग्र कवरेज 180.19 करोड़ के आंकड़े से अधिक हुआ

मरीजों के स्वस्थ होने की दर इस समय 98.72 प्रतिशत है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 0.47 प्रतिशत है


एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 2,503 नए मामले सामने आए जो कि 680 दिनों में सबसे कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002O5O5.jpg

इसके साथ, भारत में वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 36,168 हैं और यह 675 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.08 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0034NRH.jpg

नतीजतन, भारत में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.72 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 4,377 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,41,449 हो गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004I1AM.jpg

पिछले 24 घंटों में कोविड की कुल 5,32,232 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 77.90 करोड़ से अधिक (77,90,52,383) जांच की हैं।

साप्ताहिक और दैनिक पॉजिटिविटी दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.47 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.47 प्रतिशत दर्ज की गई है

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0053KW3.jpg

टीकाकरण के मोर्चे पर, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 180.19 करोड़ (1,80,19,45,779) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,10,99,040 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

टीके की खुराक का समग्र कवरेज

स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,04,02,647

दूसरी खुराक

99,84,784

एहतियाती खुराक

43,11,566

अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,84,11,505

दूसरी खुराक

1,74,77,757

एहतियाती खुराक

65,65,248

15-18 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

5,58,92,605

दूसरी खुराक

3,38,83,880

18-44 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

55,33,47,902

दूसरी खुराक

45,54,94,388

45-59 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

20,25,37,734

दूसरी खुराक

18,28,01,487

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

12,65,93,557

दूसरी खुराक

11,38,50,979

एहतियाती खुराक

1,03,89,740

एहतियाती खुराक

2,12,66,554

कुल

1,80,19,45,779

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1805634


राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 182.79 करोड़ से अधिक टीके की खुराकें उपलब्ध कराई गईं

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 17.38 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई टीके की खुराकें मौजूद हैं

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीके लगाने की गति को तेज करने तथा इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को हुई थी। कोविड-19 टीकाकरण की सर्व-उपलब्धता का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू हुआ। टीकाकरण अभियान की गति को अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों द्वारा वैक्सीन की अग्रिम उपलब्धता के आधार पर बेहतर योजना तैयार करना तथा वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने के माध्यम से तेज किया गया है।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार देश में टीका निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों के 75 प्रतिशत की खरीद करेगी और राज्यों एवं केंद्र-शासित प्रदेशों को उनकी आपूर्ति  (नि:शुल्क) करेगी।

टीके की खुराक

(14 मार्च 2022 तक)

अब तक की गई आपूर्ति

1,82,79,40,230

अतिरिक्त खुराकें उपलब्ध

17,38,21,446

भारत सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की लगभग 182.79 करोड़ (1,82,79,40,230) खुराकें राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 17.38 करोड़ से अधिक (17,38,21,446) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1805624

कोविड-19 टीकाकरण पर अपडेट

सरकार ने 16 मार्च, 2022 से 12 से 13 वर्ष और 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्‍चों के लिए कोविड-19 टीकाकरण का विस्तार करने का निर्णय लिया है

60 वर्ष से अधिक आयु की आबादी के लिए सह-रुग्णता की शर्त हटाई गई; अब 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग 16 मार्च, 2022 से कोविड वैक्सीन की एहतियाती खुराक लेने के पात्र हैं
 

केंद्र सरकार ने वैज्ञानिक निकायों के साथ विचार-विमर्श के बाद 12 से 13 वर्ष और 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्‍चों के लिए (जो 2008, 2009 और 2010 में पैदा हुए हैं अर्थात जो पहले ही 12 वर्ष से अधिक आयु के हैं) 16 मार्च, 2022 से कोविड-19 टीकाकरण शुरू करने का निर्णय लिया है। लगाई जाने वाली कोविड-19 वैक्सीन कॉर्बेवैक्‍स होगी, जिसका विनिर्माण बॉयोलोजिकल ई. लिमिटेड, हैदराबाद द्वारा किया जा रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि 14 वर्ष से अधिक आयु की आबादी को वर्तमान में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत पहले से ही कोविड-19 वैक्सीन दी जा रही है।

सरकार ने यह निर्णय भी लिया है कि 60 वर्ष से अधिक आयु की आबादी के लिए कोविड-19 की एहतियाती खुराक के लिए सह-रुग्णता की शर्त को तुरंत हटा दिया जाएगा। इसलिए, 60 वर्ष से अधिक आयु की पूरी आबादी 16 मार्च, 2022 से कोविड-19 वैक्सीन की एहतियाती खुराक लेने की पात्र होगी।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1805771

ट्वीट के लिंक

****

एमजी/एएम/एसके



(Release ID: 1805948) Visitor Counter : 229