रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

गलती से मिसाइल की फायरिंग हो जाने पर वक्तव्य

Posted On: 11 MAR 2022 6:33PM by PIB Delhi

9 मार्च 2022 को, नियमित रखरखाव के दौरान, एक तकनीकी खराबी के कारण गलती से एक मिसाइल की फायरिंग हो गयी।     

भारत सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए एक उच्च स्तरीय कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है।

पता चला है कि मिसाइल पाकिस्तान के एक इलाके में गिरी थी। हालांकि यह घटना अत्यंत खेदजनक है, वहीं राहत की बात यह भी है कि हादसे में किसी को जान नहीं गंवानी पड़ी है।

 

************

एमजी/एएम/जेके/डीवी                     


(Release ID: 1805170) Visitor Counter : 2395
Read this release in: English , Urdu , Bengali , Tamil