उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति, मिजोरम और सिक्किम के दौरे पर आइजोल पहुंचे


मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने उपराष्ट्रपति श्री नायडु से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति द्वारा राजभवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए

प्रविष्टि तिथि: 09 MAR 2022 5:53PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु नौ मार्च से शुरू हुए मिजोरम और सिक्किम के चार दिवसीय दौरे पर आज आइजोल पहुंचे।

मिजोरम के राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभम्पाती, मिजोरम के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. आर. ललथंगलियाना, राज्यसभा सांसद श्री के वनलालवेना और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने लेंगपुई हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

बाद में, मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने राजभवन में श्री नायडु से मुलाकात की और उनका सम्मान किया।

शाम के समय श्री नायडु ने राज्यपाल द्वारा राजभवन में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उपराष्ट्रपति ने मिजोरम के पारंपरिक नृत्यों - सरलामकाई, छिह लाम और चेराव सहित अन्य सांस्कृतिक प्रदर्शनों को देखा। श्री नायडु ने मिजोरम की संस्कृति को खूबसूरती से प्रदर्शित करने के लिए सभी कलाकारों की सराहना की।

उपराष्ट्रपति का बृहस्पतिवार 10 मार्च, 2022 को मिजोरम की विधानसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

******

एमजी/एएम/एनके/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1804524) आगंतुक पटल : 384
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri , Punjabi