पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'पूर्वोत्तर की नारी शक्ति' कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Posted On: 04 MAR 2022 5:51PM by PIB Delhi

8 मार्च, 2022 का दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। आजादी का अमृत महोत्सव के एक हिस्से के रूप में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (एमडीओएनईआर) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 से पहले पूर्वोत्तर भारत में महिलाओं एवं लड़कियों के असाधारण प्रयासों को मान्यता देते हुए एक सप्ताह लंबे अभियान 'पूर्वोत्तर की नारी शक्ति' के लिए एक विशेष मुहीम चला रहा है।

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के सोशल मीडिया चैनलों पर इस अभियान की शुरुआत की। इनके लिंक इस प्रकार हैं:

https://fb.watch/bxyPg0x28g/

श्री रेड्डी ने अपने संदेश में कहा कि गुवाहाटी के खेतों से लेकर कोहिमा की पहाड़ियों तक महिलाएं एवं लड़कियां इस क्षेत्र तथा राष्ट्र की नियति को फिर से लिख रही हैं।

इसके बाद श्री रेड्डी जी ने कहा, मेरा हमेशा से मानना रहा है कि 'एक बालिका को सशक्त बनाकर, आप एक राष्ट्र को मजबूत बनाते हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय इस क्षेत्र में हमारी नारी शक्ति को सशक्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध तथा संकल्पित है।

इस 'नारी शक्ति सप्ताह' के दौरान सोशल मीडिया पर कई गतिविधियों के आयोजन की योजना बनाई गई है। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय वर्चुअल माध्यम से 'टाउन हॉल' मीटिंग आयोजित करेगा, जहां पर श्री जी. किशन रेड्डी रेड्डी पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के महिला कार्यबल, पूर्वोत्तर क्षेत्र परिषद और भारत सरकार के विभिन्न सहयोगी विभागों के साथ बातचीत करेंगे।

इस दौरान अन्य सोशल मीडिया अभियानों के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र में नारी शक्ति के जीवन को बदलने के लिए मंत्रालय की विभिन्न पहल पर प्रकाश डालना भी शामिल होगा।

सोशल मीडिया चैनलों पर पूर्वोत्तर की नारी शक्ति पर नवीनतम और एक्साइटिंग अपडेट के लिए देखते रहें:

https://twitter.com/MDoNER_India

https://www.facebook.com/MdonerIndia

https://www.instagram.com/donerindia/ 

https://www.youtube.com/c/MDoNERIndia

 

****

एमजी/एएम/एनके/डीवी


(Release ID: 1803028) Visitor Counter : 424


Read this release in: English , Urdu , Manipuri