वित्‍त मंत्रालय

भारत सरकार की राजकोषीय हुण्डियों का नीलामी कैलेण्डर


(2021-22 की चौथी तिमाही के शेष भाग के लिए)

Posted On: 25 FEB 2022 7:44PM by PIB Delhi

केंद्र सरकार की नकद स्थिति की समीक्षा करने के बाद, भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से 2021-22 की चौथी तिमाही के शेष भाग के लिए राजकोषीय हुण्डियों के निर्गमन के लिए निम्नानुसार राशियां अधिसूचित करने का निर्णय लिया है:

राजकोषीय हुण्डियों की नीलामी हेतु अधिसूचित राशियाँ

(2 मार्च, 2022 - 31 मार्च, 2022)

(करोड़ रुपए)

नीलामी की तिथि

91 दिवसीय

182 दिवसीय

364 दिवसीय

कुल

02 मार्च, 2022

7,000

15,000

16,000

38,000

09 मार्च, 2022

7,000

15,000

15,000

37,000

16 मार्च, 2022

7,000

15,000

15,000

37,000

23 मार्च, 2022

7,000

15,000

15,000

37,000

30 मार्च, 2022

7,000

15,000

15,000

37,000

कुल

35,000

75,000

76,000

1,86,000

 

भारत सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से, भारत सरकार की आवश्यकताओं, बाजार की स्थितियों और अन्य प्रासंगिक कारकों के आधार पर, देय राशि देने के बाद, अधिसूचित राशि और राजकोषीय हुंण्डियों की नीलामी के समय को संशोधित करने के लिए लचीलापन जारी रखेगी। अत:, परिस्थितियों के अनुसार, जिसमें बीच में पड़ने वाले अवकाश जैसे कारण भी शामिल होंगे, इस कैलेण्डर में परिवर्तन किया जा सकेगा। यदि ऐसे कोई परिवर्तन हों, तो नियमित प्रेस विज्ञप्तियों के माध्यम से इनकी सूचना दी जाएगी।

 

राजकोषीय हुण्डियों की नीलामी, भारत सरकार द्वारा जारी सामान्य अधिसूचना सं.-एफ 4(2)-डब्ल्यू एंड एम/2018, दिनांक 27 मार्च, 2018, समय-समय पर यथासंशोधित, में विनिर्दिष्ट शर्तों के अध्यधीन होगी।

****

एमजी /एएम/ केजे

 



(Release ID: 1801317) Visitor Counter : 246


Read this release in: English , Urdu , Marathi