श्रम और रोजगार मंत्रालय
कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक – जनवरी, 2022
प्रविष्टि तिथि:
18 FEB 2022 5:01PM by PIB Delhi
कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार 1986-87 = 100) माह जनवरी, 2022 में 2 और 1 अंक घटकर क्रमशः 1095 अंकों (एक हजार पिचानबे) तथा 1105 अंकों (एक हजार एक सौ पांच) के स्तर पर रहे। कृषि मजदूरों और ग्रामीण मजदूरों के सामान्य सूचकांक में गिरावट के लिए प्रमुख योगदान खाद्य समूहों से क्रमशः 4.65 और 4.17 अंक की सीमा तक आया। कृषि मजदूरों और ग्रामीण मजदूरों के सामान्य सूचकांक में गिरावट की दिशा में प्रमुख योगदान मुख्य रूप से दालों, सरसों-तेल, ताजा मछली, चीनी, गुड़, प्याज, सब्जियां और फल आदि की कीमतों में कमी के कारण हुआ।
सूचकांक में गिरावट/वृद्धि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रही। कृषि मजदूरों के मामले में 11 राज्यों में 1 से 9 अंक की कमी और 9 राज्यों में 1 से 8 अंक की वृद्धि दर्ज की गई। तमिलनाडु 1292 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में सबसे ऊपर है जबकि हिमाचल प्रदेश 869 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर है।
ग्रामीण मजदूरों के मामले में, इसमें 10 राज्यों में 1 से 9 अंक की कमी और 8 राज्यों में 2 से 8 अंक की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि यह मध्य प्रदेश और ओड़ीशा राज्यों का स्थिर रहा। तमिलनाडु 1278 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में शीर्ष पर है जबकि हिमाचल प्रदेश 917 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर है।
राज्यों में, कृषि और ग्रामीण मजदूरों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या में सबसे अधिक कमी उत्तर प्रदेश राज्य (9 अंक प्रत्येक) में मुख्य रूप से गेहूं-आटा, दाल, सरसों-तेल, सब्जियों और फलों, जलाऊ लकड़ी आदि की कीमतों में गिरावट के कारण दर्ज की गई। इसके विपरीत, कृषि श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या में अधिकतम वृद्धि हिमाचल प्रदेश और राजस्थान राज्य (प्रत्येक में 8 अंक) और ग्रामीण मजदूरों के लिए जम्मू और कश्मीर (8 अंक) में मुख्य रूप से चावल, मक्का, सब्जियां और फल, गेहूं-आटा, मांस-बकरी, शर्टिंग कपड़ा कपास (चक्की), जलाऊ लकड़ी, आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण हुई।
सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल पर आधारित मुद्रास्फीति की बिंदु दर जनवरी, 2022 में 5.49% और 5.74 प्रतिशत रही, जो दिसंबर, 2021 में क्रमशः 4.78% और 5.03 थी और पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान क्रमशः 2.17% और 2.35 % रही थी। इसी तरह, जनवरी, 2022 में खाद्य मुद्रास्फीति 4.15 प्रतिशत और 4.33 प्रतिशत रही, जो दिसंबर, 2021 में क्रमशः 2.99 प्रतिशत और 3.17 तथा पिछले वर्ष के इसी महीने में क्रमशः 1.02 प्रतिशत 1.22 प्रतिशत रही थी।

अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या (सामान्य और समूह-वार):
|
समूह
|
कृषि श्रमिक
|
ग्रामीण श्रमिक
|
|
|
दिसंबर 2021
|
जनवरी 2022
|
दिसंबर 2021
|
जनवरी 2022
|
|
सामान्य सूचकांक
|
1097
|
1095
|
1106
|
1105
|
|
खाद्य
|
1035
|
1028
|
1042
|
1036
|
|
पान, सुपारी आदि
|
1857
|
1885
|
1867
|
1893
|
|
ईंधन और प्रकाश
|
1198
|
1208
|
1194
|
1203
|
|
कपड़े,बिस्तरे व जूते
|
1116
|
1124
|
1143
|
1153
|
|
विविध
|
1149
|
1154
|
1152
|
1157
|

फरवरी, 2022 के लिए सीपीआई-एएल और आरएल 17 मार्च, 2022 को जारी किए जाएंगे।
****
एमजी /एएम/ केजे
(रिलीज़ आईडी: 1799606)
आगंतुक पटल : 270