वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय  
                
                
                
                
                
                    
                    
                        जनवरी, 2022 में भारत के निर्यात में वर्ष-दर-वर्ष 36.76 फीसदी की वृद्धि हुई है
                    
                    
                        
भारत का विदेश व्यापार: जनवरी 2022
                    
                
                
                    Posted On:
                15 FEB 2022 1:55PM by PIB Delhi
                
                
                
                
                
                
                जनवरी 2022* में भारत का कुल निर्यात (वस्तु और सेवा दोनों को मिलाकर) 61.41 बिलियन अमरीकी डॉलर होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 36.76 प्रतिशत और जनवरी, 2020 की तुलना में 38.90 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। जनवरी 2022* में कुल आयात 67.76 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 30.54 प्रतिशत की धीमी वृद्धि दर और जनवरी, 2020 की तुलना में 30.19 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। 
तालिका 1: जनवरी, 2022* के दौरान व्यापार
	
		
			| 
			   
			 | 
			
			   
			 | 
			
			 जनवरी 2022  
			(बिलियन अमेरिकी डॉलर) 
			 | 
			
			 जनवरी 2021  
			(बिलियन अमेरिकी डॉलर) 
			 | 
			
			 जनवरी 2020  
			(बिलियन अमेरिकी डॉलर) 
			 | 
			
			 जनवरी 2021 की तुलना में वृद्धि (%)  
			 | 
			
			 जनवरी 2020 की तुलना में वृद्धि (%) 
			 | 
		
		
			| 
			 वस्तु 
			 | 
			
			 निर्यात 
			 | 
			
			 34.50 
			 | 
			
			 27.54 
			 | 
			
			 25.85 
			 | 
			
			 25.28 
			 | 
			
			 33.45 
			 | 
		
		
			| 
			 आयात 
			 | 
			
			 51.93 
			 | 
			
			 42.03 
			 | 
			
			 41.15 
			 | 
			
			 23.54 
			 | 
			
			 26.19 
			 | 
		
		
			| 
			 व्यापार संतुलन 
			 | 
			
			 -17.42 
			 | 
			
			 -14.49 
			 | 
			
			 -15.30 
			 | 
			
			 -20.23 
			 | 
			
			 -13.91 
			 | 
		
		
			| 
			 सेवाएं* 
			 | 
			
			 निर्यात 
			 | 
			
			 26.91 
			 | 
			
			 17.37 
			 | 
			
			 18.36 
			 | 
			
			 54.95 
			 | 
			
			 46.57 
			 | 
		
		
			| 
			 आयात 
			 | 
			
			 15.83 
			 | 
			
			 9.88 
			 | 
			
			 10.90 
			 | 
			
			 60.32 
			 | 
			
			 45.33 
			 | 
		
		
			| 
			 बकाया सेवाएं 
			 | 
			
			 11.07 
			 | 
			
			 7.49 
			 | 
			
			 7.46 
			 | 
			
			 47.86 
			 | 
			
			 48.38 
			 | 
		
		
			| 
			 कुल व्यापार  (वस्तु+सेवाएं)* 
			 | 
			
			 निर्यात 
			 | 
			
			 61.41 
			 | 
			
			 44.90 
			 | 
			
			 44.21 
			 | 
			
			 36.76 
			 | 
			
			 38.90 
			 | 
		
		
			| 
			 आयात 
			 | 
			
			 67.76 
			 | 
			
			 51.91 
			 | 
			
			 52.05 
			 | 
			
			 30.54 
			 | 
			
			 30.19 
			 | 
		
		
			| 
			 व्यापार संतुलन 
			 | 
			
			 -6.35 
			 | 
			
			 -7.00 
			 | 
			
			 -7.83 
			 | 
			
			 9.30 
			 | 
			
			 18.92 
			 | 
		
	
* नोट: यह भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दिसंबर, 2021 के लिए सेवा क्षेत्र हेतु जारी नवीनतम डेटा है। जनवरी, 2022 के लिए डेटा अनुमानित है जिसे भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बाद में जारी आंकड़ों के आधार पर संशोधित किया जाएगा। (ii) 2019, 2020 और अप्रैल से सितंबर, 2021 के लिए भुगतान डेटा के त्रैमासिक संतुलन का उपयोग करते हुए आनुपातिक आधार पर संशोधित किए गए है।
चित्र 1: जनवरी 2022* के दौरान कुल व्यापार

• अप्रैल-जनवरी 2021-22* में भारत का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाओं को मिलाकर) 545.71 बिलियन अमरीकी डॉलर होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 37.68 प्रतिशत और अप्रैल-जनवरी 2019-20 की तुलना में 23.29 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। अप्रैल-जनवरी 2021-22* में कुल आयात 616.91 बिलियन अमरीकी डॉलर होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 54.35 प्रतिशत और अप्रैल-जनवरी 2019-20 में 20.15 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है।
तालिका 2: अप्रैल-जनवरी, 2021-22* के दौरान व्यापार
	
		
			| 
			   
			 | 
			
			   
			 | 
			
			 अप्रैल-जनवरी 2021-22 
			(बिलियन अमेरिकी डॉलर) 
			 | 
			
			 अप्रैल-जनवरी 2020-22 
			(बिलियन अमेरिकी डॉलर) 
			 | 
			
			 अप्रैल-जनवरी 2019-20 
			(बिलियन अमेरिकी डॉलर) 
			 | 
			
			 अप्रैल-जनवरी 2020-21 की तुलना में वृद्धि (%) 
			 | 
			
			 अप्रैल-जनवरी 2019-20 की तुलना में वृद्धि (%) 
			 | 
		
		
			| 
			 वस्तु 
			 | 
			
			 निर्यात 
			 | 
			
			 335.88 
			 | 
			
			 228.92 
			 | 
			
			 264.13 
			 | 
			
			 46.73 
			 | 
			
			 27.17 
			 | 
		
		
			| 
			 आयात 
			 | 
			
			 495.75 
			 | 
			
			 304.79 
			 | 
			
			 405.33 
			 | 
			
			 62.65 
			 | 
			
			 22.31 
			 | 
		
		
			| 
			 व्यापार संतुलन 
			 | 
			
			 -159.87 
			 | 
			
			 -75.87 
			 | 
			
			 -141.21 
			 | 
			
			 -110.71 
			 | 
			
			 -13.21 
			 | 
		
		
			| 
			 सेवाएं* 
			 | 
			
			 निर्यात 
			 | 
			
			 209.83 
			 | 
			
			 167.45 
			 | 
			
			 178.49 
			 | 
			
			 25.31 
			 | 
			
			 17.56 
			 | 
		
		
			| 
			 आयात 
			 | 
			
			 121.16 
			 | 
			
			 94.88 
			 | 
			
			 108.13 
			 | 
			
			 27.69 
			 | 
			
			 12.05 
			 | 
		
		
			| 
			 बकाया सेवाएं 
			 | 
			
			 88.67 
			 | 
			
			 72.57 
			 | 
			
			 70.36 
			 | 
			
			 22.19 
			 | 
			
			 26.03 
			 | 
		
		
			| 
			 कुल व्यापार (वस्तु+सेवाएं)*   
			 | 
			
			 निर्यात 
			 | 
			
			 545.71 
			 | 
			
			 396.37 
			 | 
			
			 442.62 
			 | 
			
			 37.68 
			 | 
			
			 23.29 
			 | 
		
		
			| 
			 आयात 
			 | 
			
			 616.91 
			 | 
			
			 399.67 
			 | 
			
			 513.47 
			 | 
			
			 54.35 
			 | 
			
			 20.15 
			 | 
		
		
			| 
			 व्यापार संतुलन 
			 | 
			
			 -71.19 
			 | 
			
			 -3.30 
			 | 
			
			 -70.85 
			 | 
			
			 -2056.86 
			 | 
			
			 -0.48 
			 | 
		
	
 
* नोट: यह भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दिसंबर, 2021 के लिए सेवा क्षेत्र हेतु जारी नवीनतम डेटा है। जनवरी, 2022 के लिए डेटा अनुमानित है जिसे भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बाद में जारी आंकड़ों के आधार पर संशोधित किया जाएगा। (ii) 2019, 2020 और अप्रैल से सितंबर, 2021 के लिए भुगतान डेटा के त्रैमासिक संतुलन का उपयोग करते हुए आनुपातिक आधार पर संशोधित किए गए है।
चित्र 2: अप्रैल-जनवरी  2022* के दौरान कुल व्यापार

वस्तु व्यापार
· जनवरी, 2022 में वस्तु निर्यात 34.50 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि जनवरी, 2021 में यह 27.54 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा था, जो 25.28 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। जनवरी 2020 की तुलना में जनवरी 2022 में निर्यात में 33.45 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।
· जनवरी, 2022 में वस्तु आयात 51.93 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा, जो जनवरी 2021 में हुए 42.03 बिलियन अमरीकी डॉलर के आयात की तुलना में 23.54 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। जनवरी 2022 में आयात में जनवरी 2020 की तुलना में 26.19 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज हुई है।
	- जनवरी, 2022 के लिए वस्तु व्यापार संतुलन (-)17.42 बिलियन अमरीकी डॉलर अनुमानित है, जो जनवरी, 2021 में (-)14.49 बिलियन अमरीकी डॉलर था। यह (-) 20.23 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। जनवरी 2020 के (-) 15.30 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में जनवरी 2022 में व्यापार संतुलन (-) 13.91 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।
 
चित्र 3: जनवरी, 2022 के दौरान वस्तु व्यापार

 
	- अप्रैल-जनवरी, 2021-22 की अवधि के लिए वस्तु निर्यात 335.88 बिलियन अमरीकी डॉलर था, जो अप्रैल-जनवरी, 2020-21 के दौरान 228.92 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा था इस प्रकार इसमें 46.73 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज हुई है। अप्रैल-जनवरी, 2019-20 की तुलना में अप्रैल-जनवरी, 2021-22 के दौरान निर्यात में 27.17 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।
 
	- अप्रैल-जनवरी, 2021-22 की अवधि के दौरान वस्तु आयात 495.75 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा था, जबकि अप्रैल-जनवरी, 2020-21 की अवधि के दौरान 304.79 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा था, इस प्रकार इसमें 62.65 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। अप्रैल-जनवरी, 2021-22 में आयात में अप्रैल-जनवरी, 2019-20 की तुलना में 22.31 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।
 
	- अप्रैल-जनवरी, 2021-22 के लिए वस्तु व्यापार संतुलन (-) 159.87 बिलियन अमरीकी डॉलर रहने का अनुमान है जो अप्रैल-जनवरी, 2020-21 में (-) 75.87 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा था, यह (-) 110.71 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। अप्रैल-जनवरी, 2019-20 में (-) 141.21 बिलियन अमरीकी डॉलर की तुलना में व्यापार संतुलन में अप्रैल-जनवरी 2021-22 के दौरान व्यापार संतुलन (-) 13.21 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्ज हुई है।
 
 
चित्र 4: अप्रैल-जनवरी, 2021-22 के दौरान वस्तु व्यापार

 
	- जनवरी, 2022 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न तथा आभूषण का निर्यात 27.10 बिलियन अमरीकी डॉलर था, जो जनवरी, 2021 में हुए 22.56 बिलियन अमरीकी डॉलर के गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न तथा आभूषण निर्यात की तुलना में 20.13 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। यह जनवरी, 2020 में हुए 19.79 बिलियन अमेरिकी डॉलर के गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न तथा आभूषण निर्यात की तुलना में 36.95 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को भी दर्शाता है।
 
	- जनवरी, 2022 में गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न तथा आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातु) आयात 34.62 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा, जो जनवरी, 2021 में हुए 26.36 बिलियन अमरीकी डॉलर के गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न तथा आभूषण आयात की तुलना में 31.33 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। जनवरी 2020 में हुए इन्ही वस्तुओं के 24.87 बिलियन अमरीकी डालर के आयात की तुलना में 39.22 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को भी दर्शाता है।
 
 
तालिका 3: जनवरी, 2022 के दौरान व्यापार (पेट्रोलियम, रत्न और आभूषण को छोड़कर)
	
		
			| 
			   
			 | 
			
			 जनवरी, 2022 
			(बिलियन अमेरिकी डॉलर) 
			 | 
			
			 जनवरी, 20201 
			(बिलियन अमेरिकी डॉलर) 
			 | 
			
			 जनवरी, 2020 
			(बिलियन अमेरिकी डॉलर) 
			 | 
			
			 जनवरी, 2021 की तुलना में वृद्धि (%) 
			 | 
			
			 जनवरी, 2020 की तुलना में वृद्धि  (%) 
			 | 
		
		
			| 
			 गैर-पेट्रोलियम निर्यात 
			 | 
			
			 30.33 
			 | 
			
			 25.40 
			 | 
			
			 22.67 
			 | 
			
			 19.40 
			 | 
			
			 33.81 
			 | 
		
		
			| 
			 गैर-पेट्रोलियम आयात 
			 | 
			
			 39.97 
			 | 
			
			 32.61 
			 | 
			
			 28.14 
			 | 
			
			 22.57 
			 | 
			
			 42.02 
			 | 
		
		
			| 
			 गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न तथा आभूषण निर्यात  
			 | 
			
			 27.10 
			 | 
			
			 22.56 
			 | 
			
			 19.79 
			 | 
			
			 20.13 
			 | 
			
			 36.95 
			 | 
		
		
			| 
			 गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न तथा आभूषण आयात* 
			 | 
			
			 34.62 
			 | 
			
			 26.36 
			 | 
			
			 24.87 
			 | 
			
			 31.33 
			 | 
			
			 39.22 
			 | 
		
	
 
नोट:सोना, चांदी, मोती, कीमती और अर्द्ध-कीमती पत्थरों सहित रत्न और आभूषण आयात
चित्र 5: जनवरी, 2022 के दौरान व्यापार (पेट्रोलियम, रत्न और आभूषण को छोड़कर)

	- अप्रैल-जनवरी, 2021-22 के दौरान गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न तथा आभूषण का निर्यात 255.69 बिलियन अमरीकी डॉलर था, जो अप्रैल-जनवरी, 2020-21 में हुए 189.47 बिलियन अमरीकी डॉलर के गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न तथा आभूषण निर्यात में 34.95 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह अप्रैल-जनवरी, 2019-20 में हुए 197.94 बिलियन अमरीकी डॉलर के गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न तथा आभूषण निर्यात की तुलना में 29.18 प्रतिशत की वृद्धि को भी दर्शाता है।
 
	- गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न तथा आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातु) का आयात अप्रैल-जनवरी, 2021-22 में 298.06 बिलियन अमरीकी डॉलर था, जो अप्रैल-जनवरी, 2020-21 में हुए 205.88 बिलियन अमरीकी डॉलर के इन वस्तुओं के आयात की तुलना में 44.77 प्रतिशत और अप्रैल-जनवरी, 2019-20 में हुए  249.83 बिलियन अमरीकी डॉलर के आयात की तुलना में 19.30 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है।
 
तालिका 4: अप्रैल-जनवरी, 2021-22 के दौरान व्यापार (पेट्रोलियम, रत्न और आभूषण को छोड़कर)
	
		
			| 
			   
			 | 
			
			 अप्रैल-जनवरी, 2021-22 
			(बिलियन अमेरिकी डॉलर) 
			 | 
			
			 अप्रैल-जनवरी, 2020-21 
			(बिलियन अमेरिकी डॉलर 
			 | 
			
			 अप्रैल-जनवरी, 2019-20 
			(बिलियन अमेरिकी डॉलर 
			 | 
			
			 अप्रैल-जनवरी, 2020-21 की तुलना में वृद्धि (%) 
			 | 
			
			 अप्रैल-जनवरी, 2019-20 की तुलना में वृद्धि (%) 
			 | 
		
		
			| 
			 गैर-पेट्रोलियम निर्यात 
			 | 
			
			 287.84 
			 | 
			
			 209.19 
			 | 
			
			 228.80 
			 | 
			
			 37.59 
			 | 
			
			 25.80 
			 | 
		
		
			| 
			 गैर-पेट्रोलियम आयात 
			 | 
			
			 365.53 
			 | 
			
			 241.41 
			 | 
			
			 295.61 
			 | 
			
			 51.42 
			 | 
			
			 23.65 
			 | 
		
		
			| 
			 गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न तथा आभूषण निर्यात 
			 | 
			
			 255.69 
			 | 
			
			 189.47 
			 | 
			
			 197.94 
			 | 
			
			 34.95 
			 | 
			
			 29.18 
			 | 
		
		
			| 
			 गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न तथा आभूषण आयात* 
			 | 
			
			 298.06 
			 | 
			
			 205.88 
			 | 
			
			 249.83 
			 | 
			
			 44.77 
			 | 
			
			 19.30 
			 | 
		
	
	- नोट:सोना, चांदी, मोती, कीमती और अर्द्ध-कीमती पत्थरों सहित रत्न और आभूषण आयात
 
 
चित्र 6: अप्रैल-जनवरी, 2021-22 के दौरान व्यापार (पेट्रोलियम, रत्न और आभूषण को छौड़कर)

सेवा व्यापार
	- जनवरी, 2022* के लिए सेवा निर्यात का अनुमानित मूल्य 26.91 बिलियन अमरीकी डॉलर है, जो जनवरी, 2021 (17.37 बिलियन अमरीकी डॉलर) की तुलना में 54.95 प्रतिशत और जनवरी, 2020 (18.36 बिलियन अमरीकी डॉलर) की तुलना में 46.57 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। 
 
	- जनवरी, 2022* के लिए सेवाओं के आयात का अनुमानित मूल्य 15.83 बिलियन अमरीकी डॉलर है, जो जनवरी, 2021 (9.88 बिलियन अमरीकी डॉलर) की तुलना में 60.32 प्रतिशत और जनवरी, 2020 (10.90 बिलियन अमरीकी डॉलर) की तुलना में 45.33 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। 
 
	- जनवरी, 2022* में सेवा व्यापार संतुलन 11.07 बिलियन अमरीकी डॉलर होने का अनुमान है, जो जनवरी, 2021 (7.49 बिलियन अमरीकी डॉलर) की तुलना में 47.86 प्रतिशत और जनवरी, 2020 (7.46 बिलियन अमरीकी डॉलर) की तुलना में 48.38 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
 
 
चित्र 7: जनवरी 2022* के दौरान सेवा व्यापार

 
	- अप्रैल-जनवरी, 2021-22* के लिए सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 209.83 बिलियन अमरीकी डॉलर है, जो अप्रैल-जनवरी, 2020-21 (167.45 बिलियन अमरीकी डॉलर) की तुलना में 25.31 प्रतिशत और अप्रैल-जनवरी, 2019-20 (178.49 बिलियन अमरीकी डालर) की तुलना में 17.56 प्रतिशत अमरीकी डॉलर की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। 
 
	- अप्रैल-जनवरी, 2021-22* के लिए सेवाओं के आयात का अनुमानित मूल्य 121.16 बिलियन अमरीकी डॉलर है, जो अप्रैल-जनवरी, 2020-21 (94.88 बिलियन अमरीकी डॉलर) की तुलना में 27.69 प्रतिशत और अप्रैल-जनवरी, 2019-20 (108.13 बिलियन अमरीकी डॉलर) की तुलना में 12.05 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। 
 
	- अप्रैल-जनवरी, 2021-22* के लिए सेवा व्यापार संतुलन 88.67 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-जनवरी, 2020-21 में यह 72.57 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा था। इस प्रकार इसमें 22.19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। अप्रैल-जनवरी, 2019-20 (70.36 बिलियन अमरीकी डॉलर) की तुलना में, अप्रैल-जनवरी, 2021-22* में सेवाओं के बकाया में 26.03 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज हुई है।
 
      चित्र 8: अप्रैल-जनवरी,  2021-22* सेवा व्यापार

 
विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
* त्वरित अनुमानों के लिए लिंक
***
एमजी/एएम/आईपीएस/डीके
                
                
                
                
                
                (Release ID: 1798518)
                Visitor Counter : 2446