PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 08 FEB 2022 6:18PM by PIB Delhi

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 170.21 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं
  • वर्तमान में 9,94,891 सक्रिय मामले
  • वर्तमान सक्रिय मामले 2.35 प्रतिशत
  • संक्रमण से मुक्त होने की दर 96.46 प्रतिशत
  • बीते 24 घंटे में 1,80,456 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 4,08,40,658 हुई
  • बीते 24 घंटे में देश में 67,597 नये मामले दर्ज किये गए
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 5.02 प्रतिशत
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 8.30 प्रतिशत
  • अब तक कुल 74.29 करोड़ जांच की गयी, बीते 24 घंटे में 13,46,534 जांच की गई

 

#Unite2FightCorona                          #IndiaFightsCorona

PRESS INFORMATION BUREAU

MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING

GOVERNMENT OF INDIA

******

Image  

Image

कोविड-19 अपडेट

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 170.21 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

बीते चौबीस घंटों में 55.78 लाख से अधिक टीके लगाए गए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 96.46 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों में 67,597 नए मामले सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 9,94,891 है

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 8.30 प्रतिशत है

पिछले 24 घंटों में 55.78 लाख से अधिक (55,78,297) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 170.21 करोड़ (1,70,21,72,615) से अधिक हो गया।

इस उपलब्धि को 1,89,63,092 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,98,100

दूसरी खुराक

99,07,584

 

प्रीकॉशन खुराक

37,00,573

 

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,84,02,343

दूसरी खुराक

1,73,29,337

 

प्रीकॉशन खुराक

48,84,424

15-18 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

4,99,87,314

 

दूसरी खुराक

75,90,456

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

54,55,09,057

दूसरी खुराक

41,79,67,945

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

20,11,27,430

दूसरी खुराक

17,44,55,783

 

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

12,54,87,208

दूसरी खुराक

10,86,83,344

 

प्रीकॉशन खुराक

67,41,717

प्रीकॉशन खुराक

 

1,53,26,714

कुल

1,70,21,72,615

 

पिछले 24 घंटों में 1,80,456 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,08,40,658 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 96.46 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001ZT0R.jpg

पिछले 24 घंटे में 67,597 नए मामले सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002LIQ6.jpg

वर्तमान में 9,94,891 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 2.35 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0038Q15.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 13,46,534 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 74.29 करोड़ (74,29,08,121) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 8.30 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 5.02 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004LOY2.jpg

 

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1796379

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 168.08 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 11.81 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके मौजूद

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण 16 जनवरी 2021 को शुरू हुआ। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

 

 

वैक्सीन की खुराकें

(8 फरवरी, 2022 तक)

 

 

अब तक हुई आपूर्ति

1,68,08,95,505

 

शेष टीके

11,81,50,461

 

 

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 168.08 करोड़ से अधिक (1,68,08,95,505) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी कोविड-19 टीके की 11.81 करोड़ से अधिक (11,81,50,461) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना शेष है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1796375

 

 

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- 388वां दिन

भारत के समग्र टीकाकरण कवरेज ने 170 करोड़ का अहम पड़ाव पार किया

आज शाम 7 बजे तक टीके की 50 लाख से ज्यादा खुराक दी गई

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज 170 करोड़ (1,70,15,10,140) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। आज शाम 7 बजे तक 50 लाख (50,48,778) से ज्यादा टीके की खुराक दी गई। कोविड टीकाकरण के तहत चिन्हित श्रेणियों के लाभार्थियों के लिए 'प्रीकॉशन डोज' लगाने के अभियान के तहत अब तक पात्र आयु समूह को 1.52 करोड़(1,52,95,149) से अधिक खुराक दी गई हैं। देर रात में दिनभर की अंतिम रिपोर्ट आने पर दैनिक टीकाकरण संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1796367

 

ट्वीट लिंक

******

एमजी/एएम/डीवी



(Release ID: 1796635) Visitor Counter : 263