पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पर्यटन मंत्रालय ने भारत में ग्रामीण पर्यटन के विकास के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति और रोडमैप - आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक पहल, तैयार किया है: श्री जी. किशन रेड्डी

प्रविष्टि तिथि: 07 FEB 2022 5:44PM by PIB Delhi

पर्यटन मंत्रालय ने ग्रामीण पर्यटन की अपार संभावनाओं की पहचान की है और पर्यटन के इस विशिष्ट क्षेत्र के प्रचार और विकास के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। पर्यटन मंत्रालय ने भारत में ग्रामीण पर्यटन के विकास के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति और रोडमैप - आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक पहल, तैयार किया है, जिसे संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों, सभी राज्य सरकारों/संघ राज्य प्रदेशों के प्रशासन और इस उद्योग से जुड़े हितधारकों के साथ साझा किया है। रणनीतिक दस्तावेज निम्नलिखित प्रमुख स्तंभों को रेखांकित करता है:

  1. ग्रामीण पर्यटन के लिए आदर्श नीतियां और सर्वोत्तम तौर-तरीके
  2. ग्रामीण पर्यटन के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकियां और प्लेटफार्म
  3. ग्रामीण पर्यटन के लिए क्लस्टर विकसित करना
  4. ग्रामीण पर्यटन के लिए विपणन सहायता
  5. हितधारकों का क्षमता निर्माण
  6. शासन और संस्थागत ढांचा

उपरोक्त के अलावा, ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी) ने सूचित किया है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन (एसपीएमआरएम) योजना के तहत, इक्कीस घटकों को क्लस्टर विकास के लिए आवश्यक माना गया है और पर्यटन संवर्धन इन घटकों में से एक है।

यह जानकारी, पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

 

एमजी/एएम/जेके/एके


(रिलीज़ आईडी: 1796269) आगंतुक पटल : 311
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Telugu