रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय नौसेना ने रूसी नौसेना के साथ पैसेज अभ्यास (पासेक्स) किया

प्रविष्टि तिथि: 16 JAN 2022 1:23PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना के स्वदेश में डिजाइन और निर्मित की गई गाइडेड (दिशानिर्देशित) मिसाइल विध्वंसक आईएनएस कोच्चि ने रूस की नौसेना के आरएफएस एडमिरल ट्रिब्यूट्स के साथ14 जनवरी 2022 को अरब सागर में पैसेज अभ्यास (पासेक्स) किया।इस अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं के बीच सामंजस्य और आपसी क्रियाशीलता का प्रदर्शन किया। इसमें सामरिक कार्य-नीति, क्रॉस-डेक हेलीकॉप्टर परिचालन और पोत कौशल से संबंधित गतिविधियां शामिल थीं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix(3)UMHT.jpeghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix(4)LLHV.jpeg

***

एमजी/एएम/एचकेपी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1790324) आगंतुक पटल : 990
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Tamil