उप राष्ट्रपति सचिवालय

उपराष्ट्रपति ने नव वर्ष-2022 की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

Posted On: 31 DEC 2021 8:18PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु ने नव वर्ष 2022 की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा- मैं देश के सभी नागरिकों को नव वर्ष 2022 के आगमन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

नव वर्ष नई पहल करने का समय होता है। यह जीवन में नए लक्ष्य निर्धारित करने और नए संकल्प लेने का समय है। आइए, हम इस नव वर्ष के अवसर पर और ज्यादा दयालु, करुणामय और विचारशील मानव बनने का संकल्प लें।

इस उल्लासपूर्ण अवसर पर, आइए हम स्वयं को सामूहिक रूप से एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण के लिए समर्पित करने का संकल्प लें।

मैं कामना करता हूं कि नव वर्ष हमारे जीवन मे शांति, अच्छा स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।

***

एमजी/एएम/एसके



(Release ID: 1788791) Visitor Counter : 92


Read this release in: English , Urdu , Marathi , Punjabi