स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- 358वां दिन


15-18 आयु वर्ष के किशोरों को 2 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

कोविड-19 की प्रीकॉशन खुराक की समय सारणी आज जारी की गई

भारत का समग्र टीकाकरण कवरेज 151.47 करोड़ के पार

आज शाम 7 बजे तक 79 लाख से ज्यादा टीके की खुराक दी गई

Posted On: 08 JAN 2022 8:37PM by PIB Delhi

एक ऐतिहासिक उपलब्धि में 15-18 आयु वर्ष के किशोरों को कोविड-19 के टीके की 2 करोड़ से अधिक( 2,27,33,154) पहली खुराक दी गई। भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज 151.47 करोड़ (1,51,47,41,090) के आंकड़े को पार कर गया। आज शाम 7 बजे तक 79 लाख (79,68,523) से ज्यादा टीके की खुराक दी गई। देर रात में दिनभर की अंतिम रिपोर्ट आने पर दैनिक टीकाकरण संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एक टवीट कर किशोरो के बीच टीकाकरण के प्रति उत्साह की प्रशंसा की और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।

प्रीकॉशन खुराक की समय सारिणी आज प्रकाशित की जाएगी और आज शाम तक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा भी प्रारंभ होगी।

जनसंख्या प्राथमिकता समूहों के आधार पर टीके की खुराक का समग्र कवरेज इस प्रकार है:

टीके की खुराक का समग्र कवरेज

एचसीडब्लू

पहली खुराक

10388843

दूसरी खुराक

9740548

एफएलडब्लू

पहली खुराक

18387142

दूसरी खुराक

16967613

15-18 साल उम्र समूह

पहली खुराक

22733154

18-44 साल उम्र समूह

पहली खुराक

513506670

दूसरी खुराक

350964108

45-59 साल उम्र समूह

पहली खुराक

196030548

दूसरी खुराक

155846155

60 साल से अधिक

पहली खुराक

122225469

दूसरी खुराक

97950840

कुल दी गई पहली खुराक

883271826

कुल दी गई दूसरी खुराक

631469264

कुल

1514741090

 

जनसंख्या प्राथमिकता समूहों के आधार टीकाकरण अभियान में आज की उपलब्धि कुछ इस प्रकार है:

दिनांक: 08 जनवरी, 2022 (358वां दिन)

एचसीडब्लू

पहली खुराक

65

दूसरी खुराक

3551

एफएलडब्लू

पहली खुराक

115

दूसरी खुराक

13454

15-18 साल उम्र समूह

पहली खुराक

2322426

18-44 साल उम्र समूह

पहली खुराक

1741439

दूसरी खुराक

2465956

45-59 साल उम्र समूह

पहली खुराक

208082

दूसरी खुराक

721372

60 साल से अधिक

पहली खुराक

111445

दूसरी खुराक

380618

कुल दी गई पहली खुराक

4383572

कुल दी गई दूसरी खुराक

3584951

कुल

7968523

 

देश के सबसे जोखिम वाले जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के एक उपाय के रूप में चल रहे टीकाकरण अभियान की नियमित रूप से समीक्षा और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।

***

एमजी/एएम/एएस



(Release ID: 1788691) Visitor Counter : 216