रक्षा मंत्रालय

वीर गाथा परियोजना - विजेताओं की घोषणा

Posted On: 06 JAN 2022 7:04PM by PIB Delhi

गणतंत्र दिवस 2022 कई मायनों में विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार कई नए कार्यक्रम किये जा रहे हैं। जीवन के सभी क्षेत्रों से उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करके इसे लोगों का उत्सव बनाने का प्रयास किया गया है। साथ ही गणतंत्र दिवस के आयोजनों की तैयारी की प्रक्रिया में भी लोगों में राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना पैदा करें या फिर से जगाने की कोशिश करें।

 

वीर गाथा एक ऐसी अनूठी परियोजना है जिसे हमारे देश के स्कूली बच्चों को युद्ध नायकों और बहादुर लोगों की कहानियों से प्रेरित करने के लिए शुरू किया गया है, और इसे पूरे देश से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में, रक्षा मंत्रालय ने यह सोच रखी है कि स्कूली छात्रों को वीरता पुरस्कार विजेताओं के आधार पर परियोजनाओं/ गतिविधियों को करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पूरे देश में 21 अक्टूबर से 21 नवंबर, 2021 तक वीर गाथा परियोजना का आयोजन किया।

28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 4,788 स्कूलों के 8,03,900 से अधिक छात्रों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और निबंध, कविता, चित्र और मल्टीमीडिया प्रस्तुतियों के रूप में अपनी प्रेरणादायक कहानियों को साझा किया। कई दौर के मूल्यांकन के बाद, 6 जनवरी, 2022 को 'सुपर 25' को चुना गया और विजेता घोषित किया गया। एक राष्ट्रीय स्तर की समिति ने सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन किया है।

विजेताओं को 10,000/- रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा और 25 जनवरी, 2022 को उनके नई दिल्ली आगमन पर सम्मानित किया जाएगा और वे रक्षा मंत्रालय के विशेष अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे। रक्षा मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और भारत सरकार सभी प्रतिभागियों को वीर गाथा परियोजना के प्रति उनके उत्साह के लिए बधाई और धन्यवाद देता है।

सुपर 25 के नाम नीचे दिए गए हैं :-

 

क्रमांक

विजेता का नाम

कक्षा

विद्यालय

राज्य

प्रतियोगिता

1.

पूरांजय गांधी

5वीं

एसडी विद्या मंदिर

हरियाणा

कविता

2.

शिवानी पिंपलापुर

चौथी

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल

हरियाणा

कविता

3.

दिव्यांशी दास

चौथी

एलआर डीएवी पब्लिक स्कूल

ओडिशा

पेंटिंग

4.

आरिवराज चोपड़ा

चौथी

फीनिक्स वर्ल्ड स्कूल

महाराष्ट्र

अनुच्छेद/निबंध

5.

नंदिका ए कुमार

5वीं

सेंट पैट्रिक्स अकेडमी

कर्नाटक

अनुच्छेद/निबंध

6.

कुंतदी प्रथम किनी

5वीं

अमृता विद्यालयम

कर्नाटक

अनुच्छेद/निबंध

7.

निध्यानासेठी

7वीं

बाल भारती पब्लिक स्कूल

दिल्ली

वीडियो

8.

विधि दूबे

7वीं

सेंट अर्नॉल्ड कॉन्वेंट स्कूल

ओडिशा

कविता

9.

जिष्णु घोष

8वीं

दुर्गापुर पब्लिक स्कूल

पश्चिम बंगाल

पेंटिंग

10.

देव कर्ण

8वीं

डीपीएस नोएडा

उत्तर प्रदेश

वीडियो

11.

चेतना मराठे

6ठी

एपीएस महू

मध्य प्रदेश

पेंटिंग

12.

निलय सेनगुप्ता

8वीं

होली एंजेल सीनियर सेकंडरी स्कूल

उत्तर प्रदेश

पेंटिंग

13.

अन्या अनेषा मिश्रा

9वीं

केवी ढेंकनाल

ओडिशा

पेंटिंग

14.

खैदम दिव्यश्री देवी

10वीं

डीएवी पब्लिक स्कूल

मणिपुर

पेंटिंग

15.

अमीशा ठाकुर

10वीं

कार्मल कॉन्वेंट गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल

मध्य प्रदेश

अनुच्छेद/निबंध

16.

शेशा कपूर

9वीं

बाल भारती पब्लिक स्कूल

दिल्ली

वीडियो

17.

श्रेया

9वीं

विकट डीएवी विद्या मंदिर

कर्नाटक

कविता

18.

अमृता एस

9वीं

जनानदीपा स्कूल जावेली

कर्नाटक

पेंटिंग

19.

रुशल सुतर

12वीं

सीडलिंग मॉर्डन पब्लिक स्कूल

राजस्थान

कविता

20.

गर्व जैन

11वीं

महावीर सीनियर मॉडल स्कूल

दिल्ली

वीडियो

21.

श्रैया श्रीवास्तव

11वीं

बाल भारती पब्लिक स्कूल

दिल्ली

अनुच्छेद/निबंध

22.

आकांक्षा वी माल्दे

11वीं

सेंट जोसेफ्स इंडियन जीपीयू कंपोजिट कॉलेज

कर्नाटक

कविता

23.

ऋषभ सेठी

11वीं

एपीएस उधमपुर

जम्मू और कश्मीर

कविता

24.

इशान कुमार नंदा

11वीं

रोटरी पब्लिक स्कूल

ओडिशा

पेंटिंग

25.

आदिशा ग्रोवर

11वीं

आचार्यकुलम

उत्तराखंड

पेंटिंग

             

 

****

 

एमजी/एएम/पीके/डीए



(Release ID: 1788181) Visitor Counter : 1531


Read this release in: English , Urdu , Manipuri