स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 141.70 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं
बीते चौबीस घंटों में 29 लाख से अधिक टीके लगाए गए
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.40 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक
पिछले 24 घंटों में 6,531 नए रोगी सामने आए
भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 75,841 है
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (0.63 प्रतिशत), बीते 43 दिनों से 1 प्रतिशत से कम
प्रविष्टि तिथि:
27 DEC 2021 9:58AM by PIB Delhi
पिछले 24 घंटों में 29,93,283 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 141.70 करोड़ (1,41,70,25,654) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,50,57,142 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
|
स्वास्थ्य कर्मी
|
पहली खुराक
|
1,03,86,924
|
|
दूसरी खुराक
|
96,81,544
|
|
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
|
पहली खुराक
|
1,83,84,851
|
|
दूसरी खुराक
|
1,68,36,793
|
|
18-44 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
49,38,39,924
|
|
दूसरी खुराक
|
31,53,00,398
|
|
45-59 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
19,32,20,452
|
|
दूसरी खुराक
|
14,59,77,986
|
|
60 वर्ष से अधिक
|
पहली खुराक
|
12,06,64,399
|
|
दूसरी खुराक
|
9,27,32,383
|
|
कुल
|
|
1,41,70,25,654
|
पिछले 24 घंटों में 7,141 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,37,495 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.40 % है। मार्च 2020 के बाद से ये अधिकतम है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 60 दिनों से लगातार 15,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में 6,531 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 75,841 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.22 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 7,52,935 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 67.29 करोड़ (67,29,36,621) जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.63 प्रतिशत है जो पिछले 43 दिनों से लगातार 1% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.87 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 84 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 119 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

*****
एमजी/एएम/एजे
(रिलीज़ आईडी: 1785425)
आगंतुक पटल : 392