उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्र सरकार ने 30 जून, 2022 तक सोया मील पर भंडारण सीमा निर्धारित की

प्रविष्टि तिथि: 24 DEC 2021 7:26PM by PIB Delhi

सोया मील की घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने के लिए, भारत सरकार ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के द्वारा केंद्र सरकार ने सोया मील पर 30 जून, 2022 तक की अवधि के लिए भंडारण सीमा निर्धारित कर दी है। सोया मील भंडारण नियंत्रण आदेश, तत्काल प्रभाव से यानि 23 दिसंबर, 2021 से जारी किया गया है। इस आदेश के अंतर्गत, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भारत सरकार के परामर्श से भंडारण सीमा निर्धारित की गई है।

निम्नलिखित भंडारण सीमाएं निर्धारित की गई हैं:

“सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए निम्नलिखित भंडारण सीमा के साथ 30 जून, 2022 तक की अवधि के लिए सभी सोया मील;

  • प्लांट/मिलर/प्रोसेसर: आईईएम में परिभाषित प्लांट/मिलर/प्रोसेसर की दैनिक इनपुट उत्पादन क्षमता के अनुसार 90 दिनों के उत्पादन का अधिकतम भंडार। भंडारण स्थान घोषित किया जाना आवश्यक है।
  • व्यापार कंपनी/व्यापारी/निजी चौपाल: केवल सरकारी पंजीकृत उद्यम, एक परिभाषित और घोषित भंडारण स्थान के साथ अधिकतम 160 मीट्रिक टन भंडार।

यदि संबंधित कानूनी संस्थाओं द्वारा रखे गए भंडार निर्धारित सीमा से अधिक हैं तो वे इसे खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल http://evegoils.nic.in/soya_meal_Stock/login पर घोषित करेंगे और इस अधिसूचना के जारी होने के 30 दिनों के भीतर इसे निर्धारित भंडारण की सीमा तक लाएंगे।

यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सोया मील भंडार नियमित रूप से घोषित किया जाता है और उपरोक्त पोर्टल पर अपडेट किया जाता है। पोर्टल पर डेटा की नियमित रूप से निगरानी पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा की जाएगी और कोई भी आगे की कार्रवाई पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा की जाएगी।

उपरोक्त उपायों से बाजार में किसी भी अनुचित व्यवहार (जैसे जमाखोरी, कालाबाजारी, आदि) को रोकने की उम्मीद है, जिसमें सोया मील की कीमतों में वृद्धि की संभावना है। नतीजतन सोयाबीन तेल के बाजार भाव में गिरावट आएगी।

***

एमजी/एएम/एमकेएस

 


(रिलीज़ आईडी: 1785048) आगंतुक पटल : 404
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali