इस्‍पात मंत्रालय

आरआईएनएल में प्रतिष्ठित सप्ताहिक समारोह का आयोजन

Posted On: 18 DEC 2021 7:14PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल-वीएसपी) में 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के अंतर्गत 13 से 19 दिसंबर 2021 तक वर्ष 1971 के युद्ध में भारत की विजय के उपलक्ष्य में "प्रतिष्ठित सप्ताहिक समारोह" मनाया जा रहा है।

 

इसी सिलसिले में आज सुबह उक्कुनगरम में 'पैदल चाल' का आयोजन किया गया। इस आयोजन में उक्कुनगरम टाउनशिप के विभिन्न स्कूलों के एनसीसी कैडेटों (लड़के एवं लड़कियों), होमगार्ड, कर्मचारियों और आसपास के क्षेत्रों से युवाओं सहित लगभग पांच सौ लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को श्री अभिजीत चक्रवर्ती, सीजीएम (वर्क्स) आई/सी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

श्री अभिजीत चक्रवर्ती ने सभा को संबोधित करते हुए वर्ष 1971 के युद्ध में भारत की जीत का स्मरण किया और युवाओं को देश की प्रगति में मदद करने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने विभिन्न खेल विधाओं में नियमित रूप से खेल गतिविधियों का आयोजन करने तथा विभिन्न खेलों और स्पर्धाओं में प्रभावी कोचिंग प्रदान करने के लिए खेल विभाग की सराहना की।

*****

एमजी/एएम/एनके/एके



(Release ID: 1783110) Visitor Counter : 314


Read this release in: English , Urdu , Punjabi , Tamil