राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति छह से नौ दिसंबर तक महाराष्ट्र का दौरा करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 05 DEC 2021 8:18PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द छह से नौ दिसंबर, 2021 तक महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

राष्ट्रपति छह दिसंबर, 2021 को रायगढ़ किले का दौरा करेंगे और छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

सात दिसंबर, 2021 को राष्ट्रपति पुणे के लोहेगांव स्थित वायु सेना स्टेशन का दौरा करेंगे, जहां वे युद्धक विमानों  के हवाई प्रदर्शन का अवलोकन करेंगे तथा वायुसेना के योद्धाओं से बातचीत करेंगे।

आठ दिसंबर, 2021 को राष्ट्रपति मुम्बई में 22वीं मिसाइल वैसेल स्क्वॉड्रन को ध्वज प्रदान करेंगे।

*****

 

एमजी/एएम/एकेपी


(रिलीज़ आईडी: 1778330) आगंतुक पटल : 328
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi