PIB Headquarters
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
प्रविष्टि तिथि:
25 NOV 2021 7:08PM by PIB Delhi


- राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 119.38करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं
- संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.33प्रतिशत; मार्च 2020 के बाद सर्वोच्च
- बीते 24 घंटे में 10,264मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,39,67,962हुई
- बीते 24 घंटे में देश में 9,119 नये मामले दर्ज किये गए
- भारत में फिलहाल 1,09,940 सक्रिय मामले; 539 दिनों में सबसे कम
- सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम, वर्तमान में 0.32प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से न्यूनतम
- दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.79प्रतिशत, पिछले 52दिनों से 2 प्रतिशत से कम
- साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.90प्रतिशत, पिछले 62दिनों से 2 प्रतिशत से कम
- अब तक कुल 63.59करोड़ जांच की गयी
#Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona
PRESS INFORMATION BUREAU
MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING
GOVERNMENT OF INDIA
*****


कोविड-19 अपडेट
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 119.38करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं
बीते चौबीस घंटों में 90.27लाख से अधिक टीके लगाए गए
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.33प्रतिशत
पिछले 24 घंटों में 9,119 नए रोगी सामने आए
भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या (1,09,940)
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (0.90 प्रतिशत), बीते 62 दिनों से 2 प्रतिशत से कम
पिछले 24 घंटों में 90,27,638वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 119.38 करोड़ (1,19,38,44,741) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,23,73,056टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
|
स्वास्थ्य कर्मी
|
पहली खुराक
|
1,03,82,870
|
|
दूसरी खुराक
|
94,36,705
|
|
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
|
पहली खुराक
|
1,83,77,133
|
|
दूसरी खुराक
|
1,63,83,806
|
|
18-44 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
44,85,35,082
|
|
दूसरी खुराक
|
20,36,38,734
|
|
45-59 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
18,22,43,827
|
|
दूसरी खुराक
|
11,46,46,368
|
|
60 वर्ष से अधिक
|
पहली खुराक
|
11,41,31,257
|
|
दूसरी खुराक
|
7,60,68,959
|
|
कुल
|
1,19,38,44,741
|
पिछले 24 घंटों में 10,264 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,39,67,962हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.33प्रतिशत है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 151 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में 9,119नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 1,09,940सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.32प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,50,538जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 63.59करोड़ (63,59,24,763) जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.90 प्रतिशत है जो पिछले 62 दिनों से लगातार 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.79 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 52 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 87 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

जानकारी के लिये:https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1775031
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्धता पर अपडेट
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 132 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 22.72 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके मौजूद
केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ। कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।
|
वैक्सीन की खुराकें
|
(25नवंबर, 2021 तक)
|
|
अब तक हुई आपूर्ति
|
1,32,33,15,050
|
|
शेष टीके
|
22,72,19,901
|
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1775029
********
एमजी/एएम/एके
(रिलीज़ आईडी: 1775196)
आगंतुक पटल : 296