शिक्षा मंत्रालय

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कोविड के बाद शैक्षणिक संस्थानों में सामान्य स्थिति और जीवंतता बहाल करने का आह्वान किया


श्री धर्मेंद्र प्रधान ने देशभर में स्कूलों को फिर से खोलने और शिक्षकों के टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की

देश में 92% से अधिक स्कूली शिक्षकों को टीका लगाया गया है

Posted On: 02 NOV 2021 5:14PM by PIB Delhi

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज देशभर में शिक्षकों के टीकाकरण की स्थिति और स्कूलों को फिर से खोलने की समीक्षा की। उन्होंने स्किलिंग इकोसिस्टम में टीकाकरण की स्थिति की भी समीक्षा की। बैठक में कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर और शिक्षा राज्य मंत्री श्री राजकुमार रंजन सिंह भी उपस्थित थे।

श्री प्रधान नियमित रूप से शिक्षण कर्मचारियों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के टीकाकरण की निगरानी कर रहे हैं, ताकि स्कूलों को फिर से खोलने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए उचित वातावरण बनाया जा सके। उन्होंने देश में बड़े पैमाने पर हो रहे तेज टीकाकरण के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों में सामान्य स्थिति और जीवंतता बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

आज के दिन तक अधिकांश राज्यों ने सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खोल दिए हैं। 92% से अधिक शिक्षण कर्मचारियों को टीका लगाया गया है। केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले संस्थानों में 96 प्रतिशत से अधिक शिक्षण कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा चुका है।

School_Re_opening_Status (2).png

********

 

एमजी/एएम/पीके/वाईबी

 

 

 



(Release ID: 1768972) Visitor Counter : 261