स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज का कुल आंकड़ा 106.85 करोड़ के पार पहुंचा


पिछले 24 घंटों में 52.39 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए गये

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.21 प्रतिशत है

पिछले 24 घंटों में 10,423 नये मामले सामने आए

भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,53,776 है, जो पिछले 250 दिनों में सबसे कम है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (1.16 प्रतिशत) पिछले 39 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे बनी हुई है

Posted On: 02 NOV 2021 10:02AM by PIB Delhi

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 52,39,444 खुराकें देने के साथ ही भारत ने 106.85 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 1,06,85,71,879 के आंकड़े तक पहुंच गया है। टीकाकरण की इस सफलता को 1,07,33,024 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।


आज सवेरे सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्यौरा इस प्रकार है:

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,79,238

दूसरी खुराक

92,33,414

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,71,868

दूसरी खुराक

1,59,56,217

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

42,04,89,326

दूसरी खुराक

14,45,67,423

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

17,53,42,269

दूसरी खुराक

9,71,44,220

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

11,00,17,665

दूसरी खुराक

6,70,70,239

योग

1,06,85,71,879

 

पिछले 24 घंटों में 15,021 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,36,83,581 है।

परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.21 प्रतिशत है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002T4NE.jpg

 

पिछले लगातार 128 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है।

पिछले 24 घंटों में कुल 10,423  नये मामले सामने आये।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003MXMQ.jpg

 

सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,53,776 है, जो पिछले 250 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.45 प्रतिशत हैं। जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004RM1M.jpg

देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 10,09,045 जांच की गईं। भारत ने अब तक 61.02 करोड़ से अधिक (61,02,10,339) नमूनों की कोविड जांच की है।

 

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.16 प्रतिशत है, जो पिछले 39 दिनों में 2 प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.03 प्रतिशत है। वह भी पिछले 29 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 64 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005TFWC.jpg

 

एमजी/एएम/एनके



(Release ID: 1768785) Visitor Counter : 594