PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 27 OCT 2021 5:11PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 103.53 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई हैं।

पिछले 24 घंटों में 13,451 नये मामले सामने आए हैं।

मरीजों के ठीक होने की दर इस समय 98.19 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से अधिकतम है।

पिछले 24 घंटों में 14,021 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,35,97,339 हो गई है।

सक्रिय मामले घटकर कुल मामलों के एक प्रतिशत से भी कम रह गए हैं, वर्तमान में यह 0.48 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

भारत में सक्रिय मामले 1,62,661 हैं जोकि 242 दिनों में सबसे कम है।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.22 प्रतिशत है जो कि पिछले 33 दिनों से 2 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.03 प्रतिशत है, यह पिछले 23 दिनों से 2 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

अब तक कुल 60.32 करोड़ जांच की गई है।

 

#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

कोविड-19 पर अपडेट

भारत में कोविड-19 टीकाकरण के कुल कवरेज ने 103.53 करोड़ का आंकड़ा पार किया

रोगियों के स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.19 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से उच्चतम है

पिछले 24 घंटों में 13,451 नए मामले सामने आए हैं

भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या (1,62,661) है, जो कि 242 दिन में सबसे कम है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.22 प्रतिशत है जोकि पिछले 33 दिनों से दो प्रतिशत से कम पर बनी हुई है

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 55,89,124 खुराकें देने के साथ, आज सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 103.53 करोड़ (1,03,53,25,577) के पार पहुंच गया है। इस उपलब्धि को 1,02,95,714 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार है:

स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,03,78,437

दूसरी खुराक

91,71,725

अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,83,70,088

दूसरी खुराक

1,57,92,606

18-44 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

41,12,06,354

दूसरी खुराक

13,12,65,535

45-59 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

17,29,71,002

दूसरी खुराक

9,28,01,459

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

10,86,31,844

दूसरी खुराक

6,47,36,527

कुल

1,03,53,25,577

 

पिछले 24 घंटों में 14,021 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,35,97,339 है।

परिणामस्वरूप, भारत में रोगियों के स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.19 प्रतिशत है। रोगियों के स्वस्थ होने की दर मार्च 2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

पिछले लगातार 122 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है।

 

पिछले 24 घंटों में कुल 13,451 नए मामले सामने आए हैं।

सक्रिय मामले की संख्या 2 लाख से कम बनी हुई है और इस समय यह 1,62,661 है, जो 242 में दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.48 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है

देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,05,962 जांच की गईं। भारत ने अब तक 60.32 करोड़ से अधिक (60,32,07,505) नमूनों की कोविड जांच की हैं।

 

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.22 प्रतिशत है, जोकि पिछले 33 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे बनी हुई हैदैनिक पॉजिटिविटी दर 1.03 प्रतिशत दर्ज की गई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी पिछले 23 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 58 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1766811

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 टीकों की उपलब्धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 107.81 करोड़ से अधिक टीके की खुराकें उपलब्ध कराई गई हैं

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 12.37 करोड़ से अधिक बची हुई और अप्रयुक्त वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध हैं

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण के दायरे का विस्तार करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 का टीका सभी को उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की गति को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीकाकरण की व्यवस्था कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।

केंद्र सरकार देशव्यापी कोविड रोधी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

टीके की खुराकें

(27 अक्टूबर 2021 तक)

अब तक की गई आपूर्ति

1,07,81,96,865

टीके की शेष व अप्रयुक्त खुराकें

12,37,64,029

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 107.81 करोड़ से अधिक (1,07,81,96,865) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी कोविड-19 टीके की 12.37 करोड़ से अधिक (12,37,64,029) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध हैं, जिन्हें लगाया जाना शेष है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1766812

महत्वपूर्ण ट्वीट

***

एमजी/एएम/एसके



(Release ID: 1767047) Visitor Counter : 254