PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 18 OCT 2021 4:57PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png


https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 97.79 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं
  • बीते 24 घंटे में देश में 13,596 नये मामले दर्ज किये गए, 230 दिनों में सबसे कम
  • संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.12 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से सर्वोच्च
  • बीते 24 घंटे में 19,582 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,34,39,331 हुई
  • सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम, वर्तमान में 0.56 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से न्यूनतम
  • भारत में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,89,694, जो 221 दिनों में सबसे कम
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.37 प्रतिशत, पिछले 115 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.37 प्रतिशत, पिछले 49 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
  • अब तक कुल 59.19 करोड़ जांच की गयी

 

#Unite2FightCorona                   #IndiaFightsCorona

 

PRESS INFORMATION BUREAU

MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING

GOVERNMENT OF INDIA

Image

Image

 

कोविड-19 अपडेट

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 97.79 करोड़ के पार पहुंचा

मौजूदा रिकवरी दर इस समय 98.12 प्रतिशत है, मार्च 2020 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है

पिछले 24 घंटों में 13,596 दैनिक नये मामले दर्ज

भारत में सक्रिय केसलोड (1,89,694) 221 दिनों में अपने न्यूनतम स्तर पर

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (1.37 प्रतिशत) पिछले 115 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर कायम

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 12,05,162 लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 97.79 करोड़ (97,79,47,783) के पार पहुंच गया। इसे 96,88,300 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

संचयी वैक्सीन खुराक कवरेज

स्वास्थ्य कर्मी
 

पहली खुराक

1,03,75,864

दूसरी खुराक

90,77,901

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,61,949

दूसरी खुराक

1,55,20,467

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

39,31,57,500

दूसरी खुराक

11,07,36,109

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

16,77,59,306

दूसरी खुराक

8,60,28,053

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

10,57,36,587

दूसरी खुराक

6,11,94,047

कुल

97,79,47,783

पिछले 24 घंटों में 19,582 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,34,39,331 है।

परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.12 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0026PCQ.jpg

लगातार 113 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 13,596 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये, जो 230 दिनों में न्यूनतम स्तर पर हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003OVWC.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003OVWC.jpg

इस समय सक्रिय केसलोड दो लाख के आंकड़े के नीचे पहुंच गया है। वह वर्तमान में 1,89,694 है, जो 221 में दिनों में अपने न्यूनतम स्तर पर है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजीटिव मामलों का इस समय 0.56 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0049ZOB.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 9,89,493 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 59.19 करोड़ से अधिक (59,19,24,874) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 1.37 प्रतिशत है, जो पिछले 115 दिनों में 3 प्रतिशत से नीचे कायम हैदैनिक पॉजीटिविटी दर 1.37 प्रतिशत है। वह भी पिछले 49 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे और 132 दिनों से लगातार 5 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005HMRY.jpg

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1764619

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 102 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 10.72 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके मौजूद

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

 

 

वैक्सीन की खुराकें

(18 अक्टूबर, 2021 तक)

 

 

अब तक हुई आपूर्ति

1,02,05,09,915

 

शेष टीके

10,72,90,010

 

 

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 102 करोड़ से अधिक (1,02,05,09,915) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 10.72 करोड़ से अधिक (10,72,90,010) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1764621

 

प्रधानमंत्री ने देवभूमि के लोगों को कोविड टीकाकरण की शत-प्रतिशत पहली खुराक लेने के लिए बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण की शत-प्रतिशत पहली खुराक लेने के लिए देवभूमि के लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई में उत्तराखंड की यह उपलब्धि अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा;

"देवभूमि के लोगों को बहुत-बहुत बधाई। कोविड के खिलाफ देश की लड़ाई में उत्तराखंड की यह उपलब्धि अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुझे विश्वास है कि वैश्विक महामारी से लड़ने में हमारा वैक्सीनेशन अभियान सबसे अधिक प्रभावी साबित होने वाला है और इसमें जन-जन की भागीदारी अहम है।"

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1764696

 

महत्वपूर्ण ट्वीट

*****

एमजी/एएम/डीवी

 

 



(Release ID: 1764743) Visitor Counter : 541