PIB Headquarters
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
प्रविष्टि तिथि:
17 OCT 2021 5:27PM by PIB Delhi


- राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 97.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं
- देश में पिछले 24 घंटों में 14,146 नए रोगी सामने आए, 229 दिनों में सबसे कम
- संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.10 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक
- बीते 24 घंटे में 19,788 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,34,19,749 हुई
- देश में सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से कम, वर्तमान में 0.57 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से सबसे कम
- भारत में वर्तमान में 1,95,846 सक्रिय मामले, 220 दिनों में सबसे कम
- साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.42 प्रतिशत, पिछले 114 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
- दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.29 प्रतिशत, पिछले 48 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
- अब तक कुल 59.09 करोड़ टेस्ट किए गए
#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona
PRESS INFORMATION BUREAU
MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING
GOVERNMENT OF INDIA


कोविड-19 अपडेट
भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 97.65 करोड़ के पार पहुंचा
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.10 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद उच्चतम है
पिछले 24 घंटों में 14,146 दैनिक नये मामले सामने आए
भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या (1,95,846) है, जो पिछले 220 दिन में सबसे कम संख्या है
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (1.42 प्रतिशत) पिछले 114 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे बनी हुई है
पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 41,20,772 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 97.65 करोड़ (97,65,89,540) के पार पहुंच गया है। इस उपलब्धि को 96,46,485 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।
आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः
|
स्वास्थ्य कर्मी
|
पहली खुराक
|
1,03,75,835
|
|
दूसरी खुराक
|
90,75,869
|
|
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
|
पहली खुराक
|
1,83,61,737
|
|
दूसरी खुराक
|
1,55,14,198
|
|
18-44 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
39,26,91,878
|
|
दूसरी खुराक
|
11,02,63,827
|
|
45-59 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
16,76,26,429
|
|
दूसरी खुराक
|
8,58,84,392
|
|
60 वर्ष से अधिक
|
पहली खुराक
|
10,56,78,041
|
|
दूसरी खुराक
|
6,11,17,334
|
|
योग
|
97,65,89,540
|
पिछले 24 घंटों में 19,788 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,34,19,749 है।
परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.10 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है।

पिछले लगातार 112 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है।
पिछले 24 घंटों में कुल 14,146 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। जो बीते 229 दिनों में मरीजों की न्यूनतम संख्या है।

सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 2 लाख से नीचे आ चुकी है और इस समय यह 1,95,846 है, जो 220 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.57 प्रतिशत हैं।

देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 11,00,123 जांच की गईं। भारत ने अब तक 59.09 करोड़ से अधिक (59,09,35,381) नमूनों की कोविड जांच की है।
एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.42 प्रतिशत है, जो पिछले 114 दिनों में 3 प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.29 प्रतिशत है। वह भी पिछले 48 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 131 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1764481
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 टीकों की उपलब्धता पर अपडेट
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 101.7 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध कराये गए हैं
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 10.42 करोड़ से अधिक बची हुई और अप्रयुक्त वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध हैं
केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण के दायरे का विस्तार करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 का टीका सभी को उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने की व्यवस्था कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।
केंद्र सरकार देशव्यापी कोविड रोधी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।
|
टीके की खुराकें
|
(17 अक्टूबर, 2021 तक)
|
|
अब तक की गई आपूर्ति
|
1,01,78,96,755
|
|
शेष टीके
|
10,42,45,455
|
केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 101.7 करोड़ से अधिक ( 1,01,78,96,755) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी कोविड-19 टीके की 10.42 करोड़ से अधिक ( 10,42,45,455) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध है, जिन्हें लगाया जाना शेष है।
जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1764473
महत्वपूर्ण टवीट
एमजी/एएम/एजे
(रिलीज़ आईडी: 1764595)
आगंतुक पटल : 335