PIB Headquarters
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
Posted On:
11 OCT 2021 6:37PM by PIB Delhi
• देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 95.19 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई हैं।
• मरीजों के ठीक होने की दर इस समय 98.00 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से अधिकतम है।
• पिछले 24 घंटों में 21,563 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,32,93,478 हो गई है।
• सक्रिय मामले घटकर कुल मामलों के एक प्रतिशत से भी कम रह गए हैं, वर्तमान में यह 0.67 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
• भारत में सक्रिय मामले 2,27,347 हैं जोकि 209 दिनों में सबसे कम है।
• पिछले 24 घंटों में 18,132 नये मामले सामने आए हैं जोकि 215 दिनों में सबसे कम है।
• साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.53 प्रतिशत है जो कि पिछले 108 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
• दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.75 प्रतिशत है, यह पिछले 42 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
• अब तक कुल 58.36 करोड़ जांच की गई है।
|
#Unite2FightCorona
#IndiaFightsCorona
पत्र सूचना कार्यालय
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार
कोविड-19 पर अपडेट
भारत में कोविड-19 टीकाकरण के कुल कवरेज ने 95 करोड़ का अहम पड़ाव पार किया
पिछले 24 घंटों में टीके की 46.57 लाख से अधिक खुराकें दी गईं
रोगियों के स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 98.00 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से अधिकतम है
पिछले 24 घंटों में 18,132 नये मामले सामने आए हैं
भारत में सक्रिय मामले 2,27,347 हैं जोकि कुल मामलों का 0.67 प्रतिशत है
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.53 प्रतिशत है जोकि पिछले 108 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है
पिछले 24 घंटों में 46,57,679 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 95 करोड़ (95,19,84,373) के अहम पड़ाव को पार कर गया। इस उपलब्धि को 92,57,689 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार है:
स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)
|
पहली खुराक
|
1,03,75,239
|
दूसरी खुराक
|
90,23,632
|
अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)
|
पहली खुराक
|
1,83,58,791
|
दूसरी खुराक
|
1,53,58,849
|
18-44 वर्ष का आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
38,42,48,233
|
दूसरी खुराक
|
10,19,06,145
|
45-59 वर्ष का आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
16,55,10,602
|
दूसरी खुराक
|
8,31,07,859
|
60 वर्ष से अधिक
|
पहली खुराक
|
10,45,16,927
|
दूसरी खुराक
|
5,95,78,096
|
कुल
|
|
95,19,84,373
|
पिछले 24 घंटों में 21,563 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,32,93,478 हो गई है।
परिणामस्वरूप, भारत में रोगियों के स्वस्थ होने की दर 98.00 प्रतिशत है। रोगियों के स्वस्थ होने की दर मार्च, 2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।
केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 106 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
पिछले 24 घंटों में 18,132 नये मामले सामने आए हैं। 215 दिनों में सबसे कम दैनिक नये मामले दर्ज किए गए हैं।
इस समय सक्रिय मामले 2,27,347 हैं, जो कि 209 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.67 प्रतिशत है।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 10,35,797 जांच की गई है। भारत में अब तक कुल 58.36 करोड़ (58,36,31,490) जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.53 प्रतिशत है, जोकि पिछले 108 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.75 प्रतिशत दर्ज की गई। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी पिछले 42 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 125 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1762856
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्धता पर अपडेट
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 96.75 करोड़ से अधिक टीके की खुराकें प्रदान की गईं
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 8.43 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध हैं
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।
टीके की खुराकें
|
(11 अक्टूबर, 2021 तक)
|
अब तक की गई आपूर्ति
|
96,75,07,995
|
टीके की शेष व अप्रयुक्त खुराकें
|
8,43,17,810
|
भारत सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार द्वारा खरीद के माध्यम से टीके की 96.75 करोड़ से अधिक (96,75,07,995) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।
अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 8.43 करोड़ से अधिक (8,43,17,810) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1762831
महत्वपूर्ण ट्वीट
***
एमजी/एएम/एसके
(Release ID: 1763095)
Visitor Counter : 449