स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कोविड-19 अपडेट

प्रविष्टि तिथि: 08 OCT 2021 9:07AM by PIB Delhi

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 93.17 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं

पिछले 24 घंटे में 21,257 नए मामले सामने आये

सक्रिय मामलों की संख्या कुल मरीजों का 1% से भी कम हिस्सा है, वर्तमान में यह  0.71% है; जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है

वर्तमान में देश में कोविड रोगियों की संख्या 2,40,221 है; यह संख्या बीते 205 दिनों में सबसे न्यूनतम है

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.96% है; मार्च 2020 के बाद से यह उच्चतम दर है

पिछले 24 घंटों में 24,963 कोविड रोगी ठीक हुए; स्वस्थ होने वालों की संख्या 3,32,25,221 हो चुकी है

पिछले 105 दिनों से साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (1.64%) 3% से कम बनी हुई है

पिछले 39 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (1.53%) 3% से नीचे बनी हुई है

अब तक 58 करोड़ कोविड नमूनों की जांच हो चुकी है

***

एमजी/एएम/एनके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1762060) आगंतुक पटल : 451
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Malayalam