रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय

श्री मनसुख मंडाविया 4 अक्‍तूबर, 2021 को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रसायन और उर्वरक मंत्रालय के प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह का उद्घाटन करेंगे


फार्मास्युटिकल विभाग एनआईपीईआर मोहाली में "स्टोरी ऑफ़ फार्मा @ 75: फ्यूचर अपॉर्चुनिटीज़" विषय पर सप्ताह भर चलने वाली गतिविधियों का आयोजन करेगा

पीएमबीजेपी 10 अक्तूबर, 2021 को 750 पीएमबीजे केंद्रों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करेगा और प्राथमिक चिकित्सा किट का मुफ्त वितरण करेगा

Posted On: 03 OCT 2021 4:23PM by PIB Delhi

आजादी का अमृत महोत्सव के तहतरसायन और उर्वरक मंत्रालय से 10 अक्तूबर, 2021 तक अपना प्रतिष्ठित सप्ताह आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम के तहत पूरे देश में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मंडाविया कल सुबह 11:30बजे इस प्रतिष्ठित सप्ताह का उद्घाटन करेंगे। रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग "स्टोरी ऑफ फार्मा @ 75: फ्यूचर अपॉर्चुनिटीज" विषय के साथ प्रतिष्ठित सप्ताह मनाएगा। इसके तहत एनआईपीईआर मोहाली सप्ताह भर चलने वाली गतिविधियों का आयोजन करेगा।

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत, प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के तहत 10अक्‍तूबर,2021को पूरे देश में 750प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों (पीएमबीजेके) में स्वास्थ्य जांच शिविर और प्राथमिक चिकित्सा किट का मुफ्त वितरण किया जाएगा। जन औषधि परिचर्चा का भी आयोजन किया जाएगा, जहां पीएमबीआई के विपणन अधिकारी, अन्य अधिकारी, पीएमबीजेके मालिक और वितरक जन औषधियों के बारें में जागरूकता फैलाने के लिए डॉक्टरों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, नर्सों, फार्मासिस्टों, दवा अधिकारियों आदि के साथ बातचीत करेंगे।

शिविर का आयोजन निम्नलिखित जिलों में किया जाएगा:

क्र.संख्‍या

जिला

राज्‍य

1

पोर्ट ब्‍लेयर

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

2

गुंटूर

आंध्र प्रदेश

3

ओंगल

आंध्र प्रदेश

4

पपुम्‍पारे

अरुणाचल प्रदेश

5

कामरूप महानगर

असम

6

मुजफ्फरपुर

बिहार

7

गया

बिहार

8

पटना

बिहार

9

चंडीगढ़

चंडीगढ़

10

रायपुर

छत्‍तीसगढ़

11

दुर्ग

छत्‍तीसगढ़

12

दिल्‍ली

दिल्‍ली

13

दमन

दमन एवं दीव

14

पणजी

गोवा

15

अहमदाबाद

गुजरात

16

वडोदरा

गुजरात

17

सूरत

गुजरात

18

भावनगर

गुजरात

19

राजकोट

गुजरात

20

जूनागढ़

गुजरात

21

हिसार

हरियाणा

22

अम्‍बाला, यमुना नगर

हरियाणा

23

फरीदाबाद

हरियाणा

24

शिमला

हिमाचल प्रदेश

25

कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश

26

राजौरी, कठुआ, उधमपुर

जम्‍मू और कश्‍मीर

27

जम्‍मू

जम्‍मू और कश्‍मीर

28

बारामूला, बडगाम, कुपवाड़ा

जम्‍मू और कश्‍मीर

29

बोकारो

झारखंड

30

रांची

झारखंड

31

बंगलौर शहरी

कर्नाटक

32

मैसूर

कर्नाटक

33

बीदर

कर्नाटक

34

धारवाड

कर्नाटक

35

कोझिकोड

केरल

36

एर्नाकुलम

केरल

37

त्रिशूर

केरल

38

लेह लद्दाख

लद्दाख

39

भोपाल

मध्‍य प्रदेश

40

इंदौर

मध्‍य प्रदेश

41

मुम्‍बई

महाराष्‍ट्र

42

नागपुर

महाराष्‍ट्र

43

पुणे

महाराष्‍ट्र

44

इम्‍फाल पूर्व

मणीपुर

45

ऐजल

मिजोरम

46

दीमापुर

नगालैंड

47

गंजम

ओडिशा

48

कटक

ओडिशा

49

बालासोर

ओडिशा

50

पुद्दुचेरी

पुद्दुचेरी

51

लुधियाना

पंजाब

52

पटियाला

पंजाब

53

अमृतसर, जलंधर

पंजाब

54

जयपुर

राजस्‍थान

55

नागौर

राजस्‍थान

56

जोधपुर

राजस्‍थान

57

ईस्‍ट सिक्किम

सिक्किम

58

चेन्‍नई

तमिलनाडु

59

कोयम्‍बटूर

तमिलनाडु

60

मदुरै

तमिलनाडु

61

सलेम

तमिलनाडु

62

हैदराबाद

तेलंगाना

63

अगरतला

त्रिपुरा

64

मेरठ

उत्‍तर प्रदेश

65

गाजियाबाद

उत्‍तर प्रदेश

66

बरेली

उत्‍तर प्रदेश

67

वाराणसी

उत्‍तर प्रदेश

68

लखनऊ

उत्‍तर प्रदेश

69

देवरिया

उत्‍तर प्रदेश

70

गोरखपुर

उत्‍तर प्रदेश

71

देहरादून

उत्‍तराखंड

72

हरिद्वार

उत्‍तराखंड

73

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

74

जलपाईगुडी

पश्चिम बंगाल

 

****

एमजी/एएम/आईपीएस/एमबी



(Release ID: 1760626) Visitor Counter : 611