PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 30 SEP 2021 9:10PM by PIB Delhi

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

·         भारत का कुल टीकाकरण कवरेज 89 करोड़ के करीब पहुंचा

·         आज शाम 7 बजे तक 58 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक लगाई गईं

·         पिछले 24 घंटे में 23,529 नए मामले सामने आए

·         सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम हैं, वर्तमान में 0.82 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से सबसे कम

·         भारत में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 2,77,020, 195 दिनों में सबसे कम

·         संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.85 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक

·         बीते 24 घंटे में 28,718 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,30,14,898 हुई

·         साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.74 प्रतिशत, पिछले 97 दिनों से 3 प्रतिशत से कम

·         दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.56 प्रतिशत, पिछले 31 दिनों से 3 प्रतिशत से कम

·         अब तक कुल 56.89 करोड़ जांच की गयीं

 

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

 

PRESS INFORMATION BUREAU

MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING

GOVERNMENT OF INDIA

 

कोविड-19 अपडेट

भारत का कुल टीकाकरण कवरेज 89 करोड़ के करीब पहुंचा

आज शाम 7 बजे तक 58 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक लगाई गईं

संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.85 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक

पिछले 24 घंटे में 23,529 नए मामले सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या (2,77,020) कुल मामलों का 0.82 प्रतिशत है

पिछले 97 दिनों के लिए साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (1.74 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम

 

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज 89 करोड़ के करीब (88,96,14,483) पहुंच गया। आज शाम 7 बजे तक टीके की 58 लाख से ज्यादा (58,80,843) खुराक लगाई गईं। आज देर रात तक दिन की अंतिम रिपोर्ट तैयार होने के साथ दैनिक टीकाकरण का आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।

जनसंख्या प्राथमिकता वाले समूहों पर आधारितवैक्सीन की खुराकों का अलग-अलग संचयी कवरेज इस प्रकार है:

वैक्सीन की खुराक का संचयी कवरेज

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

 

1,03,72,732

दूसरी खुराक

 

88,93,916

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,52,652

दूसरी खुराक

1,50,03,980

18-44 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

36,02,83,201

दूसरी खुराक

8,29,14,910

45-59 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

15,94,88,042

दूसरी खुराक

 

7,67,86,029

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

 

10,13,31,706

दूसरी खुराक

5,61,87,315

पहली खुराक दी गई

64,98,28,333

दूसरी खुराक दी गई

23,97,86,150

कुल

 

88,96,14,483

 

आज के टीकाकरण अभियान में अलग-अलग जनसंख्या प्राथमिकता समूहों को वैक्सीन लगाए जाने का विवरण इस प्रकार है:

तारीख30 सितंबर, 2021 (258वां दिन)

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

 

256

दूसरी खुराक

10,625

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

337

दूसरी खुराक

29,302

18-44 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

 

23,21,464

दूसरी खुराक

18,23,432

45-59 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

 

5,77,955

दूसरी खुराक

 

5,41,555

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

3,06,017

दूसरी खुराक

2,69,900

पहली खुराक दी गई

32,06,029

दूसरी खुराक दी गई

 

26,74,814

कुल

58,80,843

देश में जनसंख्या के सबसे ज्यादा कमजोर समूहों की कोविड-19 से रक्षा के एक साधन के रूप में टीकाकरण की उच्चतम स्तर पर नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की जाती है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1759847

पिछले 24 घंटों में 28,718 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,30,14,898 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.85 प्रतिशत है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0011S5X.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 95 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 23,529 नए मरीज सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002NM5V.jpg

वर्तमान में 2,77,020 सक्रिय रोगी हैं, जो 195 दिनों में सबसे कम है। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.82 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003VG01.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,06,254 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 56.89 करोड़ (56,89,56,439) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.74 प्रतिशत है जो पिछले 97 दिनों से लगातार 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.56 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिव दर पिछले 31 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 114 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1759570

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 86.51 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 5 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके उपलब्ध, 63.69 लाख से अधिक टीके भेजे जाने के लिए तैयार

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

 

वैक्सीन की खुराकें

(30 सितंबर, 2021 तक)

 

 

आपूर्ति

86,51,52,695

 

भेजे जाने के लिए तैयार टीके

63,69,890

 

 

शेष वैक्सीन

5,00,46,000

 

 

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 86.51 करोड़ से अधिक (86,51,52,695) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही लगभग 63.69 लाख(63,69,890) टीके भेजे जाने के लिए तैयार हैं।

 

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 5 करोड़ से अधिक (5,00,46,000) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

 

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1759554

महत्वपूर्ण ट्वीट

 

 

*****

एमजी/एएम/डीवी

 

 



(Release ID: 1760235) Visitor Counter : 110


Read this release in: English , Urdu