उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

किसानों के लिए बड़ी राहत, केंद्र ने पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश के कारण धान खरीद स्थगित की


पंजाब और हरियाणा में धान की खरीद 11 अक्टूबर, 2021 से प्रारंभ होगी

Posted On: 30 SEP 2021 8:25PM by PIB Delhi

 गौरतलब है कि पंजाब और हरियाणा राज्यों में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण धान की फसल के पकने में देरी हुई है।

किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने फैसला किया है कि एमएसपी के तहत धान की खरीद पंजाब और हरियाणा  राज्यों में 11 अक्टूबर 2021 से शुरू होगी।

पंजाब के लिए केएमएस 2021-22 की खरीद और मिल भेजे जाने की अवधि 1 अक्टूबर, 2021 और हरियाणा में 25 सितंबर, 2021 थी।

सभी एजेंसियों को  11 अक्टूबर 2021 को पंजाब और हरियाणा राज्यों में धान की खरीद के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

                                                                                                  ****

एनजी/एएम/एसएस



(Release ID: 1759880) Visitor Counter : 264


Read this release in: English , Urdu , Punjabi