PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 21 SEP 2021 4:49PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

• देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 81.85 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई हैं।

• सक्रिय मामले घटकर कुल मामलों के एक प्रतिशत से भी कम रह गए हैं, वर्तमान में यह 0.92 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

• भारत में सक्रिय मामले 3,09,575 हैं जोकि 184 दिनों में सबसे कम है।

• पिछले 24 घंटों में 26,115 नए मामले सामने आए हैं।

• मरीजों के ठीक होने की दर इस समय 97.75 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

• पिछले 24 घंटों में 34,469 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,27,49,574 हो गई है।

• साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.08 प्रतिशत है जो कि पिछले 88 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

• दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.85 प्रतिशत है, यह पिछले 22 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

• अब तक कुल 55.50 करोड़ जांच की गई हैं।

 

#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

कोविड-19 पर अपडेट

भारत में कोविड-19 का समग्र टीकाकरण कवरेज 81.85 करोड़ से अधिक हुआ

रोगियों के स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 97.75 प्रतिशत है

पिछले 24 घंटों में 26,115 नए मामले सामने आए हैं

भारत में सक्रिय मामले 3,09,575 हैं जोकि कुल मामलों का 0.92 प्रतिशत है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.08 प्रतिशत है जोकि पिछले 88 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है

पिछले 24 घंटों में 96,46,778 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 81.85 करोड़ (81,85,13,877) के पार पहुंच गया है। इस उपलब्धि को 80,35,135 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार है:

स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,03,69,386

दूसरी खुराक

87,50,107

अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,83,46,016

दूसरी खुराक

1,45,66,593

18-44 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

33,12,97,757

दूसरी खुराक

6,26,66,347

45-59 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

15,20,67,152

दूसरी खुराक

7,00,70,609

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

9,74,87,849

दूसरी खुराक

5,28,92,011

कुल

 

81,85,13,827

 

पिछले 24 घंटों में 34,469 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,27,49,574 हो गई है।

नतीजतन, भारत में रोगियों के स्वस्थ होने की दर 97.75 प्रतिशत है।

 

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 86 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटों में 26,115 नए मामले सामने आए हैं।

वर्तमान में 3,09,575 सक्रिय मामले हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.92 प्रतिशत है।

 

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,13,951 जांच की गई हैं। भारत में अब तक कुल 55.50 करोड़ (55,50,35,717) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 2.08 प्रतिशत है, जो कि पिछले 88 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.85 प्रतिशत दर्ज की गई। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी पिछले 22 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 105 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1756656

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 79.74 करोड़ से अधिक टीके की खुराक प्रदान की गई

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 5.34 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके की खुराकें उपलब्ध हैं, 33 लाख से अधिक टीके की खुराक भेजे जाने की प्रकिया में है

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

टीके की खुराकें

(21 सितंबर, 2021 तक)

अब तक की गई आपूर्ति

79,74,26,335

भेजे जाने की प्रक्रिया में

33,00,000

टीके की शेष व अप्रयुक्त खुराकें

5,34,54,640

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और अन्य माध्यमों से टीके की 79.74 करोड़ से अधिक (79,74,26,335) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही 33 लाख (33,00,000) टीके की खुराक भेजे जाने की प्रक्रिया में है।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 5.34 करोड़ से अधिक (5,34,54,640) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1756648

महत्वपूर्ण ट्वीट

****

एमजी/एएम/एसके



(Release ID: 1756809) Visitor Counter : 568