PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 18 SEP 2021 4:47PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

·         राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 80 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं

·         भारत ने पिछले 24 घंटों में 2.5 खुराक के साथ अब तक का सबसे अधिक एक दिवसीय टीकाकरण किया

·         बीते 24 घंटे में देश में 35,662 नये मामले दर्ज किये

·         वर्तमान में सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.02 प्रतिशत

·         भारत में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 3,40,639

·         संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.65 प्रतिशत

·         बीते 24 घंटे में 33,798 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,26,32,222 हुई

·         साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.02 प्रतिशत, पिछले 85 दिनों से 3 प्रतिशत से कम

·         दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.46 प्रतिशत, पिछले 19 दिनों से 3 प्रतिशत से कम

·         अब तक कुल 55.07 करोड़ जांच की गयीं

 

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

 

PRESS INFORMATION BUREAU

MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING

GOVERNMENT OF INDIA

 

Image

 

कोविड-19 अपडेट

भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 80 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े के पार पंहुचा

 

पिछले 24 घंटों में 2.5 खुराक के साथ अब तक का सबसे अधिक एक दिवसीय टीकाकरण किया गया


स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.65 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों में 35,662 नए रोगी सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या (3,40,639) कुल मामलों का 1.02 प्रतिशत है

पिछले 85 दिनों के लिए साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (2.02 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम

 

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज दोपहर तक 80 करोड़ खुराक के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गया है। पिछले 24 घंटों में 2.5 करोड़ से अधिक खुराक के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने सुबह 7 बजे के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार 79 करोड़ (79,42,87,699) के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर लिया है, जबकि राज्यों द्वारा बताए गए आंकडो के अनुसार कुल टीकाकरण 2.5 करोड़ से अधिक है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि 78,49,738 सत्रों के माध्यम से हासिल हासिल की गई है। अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण टैली को आज दिन में अपडेट किया जाएगा।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:

 स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,67,858

दूसरी खुराक

86,96,165

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,43,570

दूसरी खुराक

1,44,00,387

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

32,12,63,332

दूसरी खुराक

5,62,22,452

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

14,93,59,311

दूसरी खुराक

6,77,70,267

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

9,61,06,803

दूसरी खुराक

5,17,57,554

कुल

79,42,87,699

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर देश को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विटर संदेश में कहा:

"आज के रिकॉर्ड टीकाकरण पर हर भारतीय को गर्व होगा।"

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002HVFX.png

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने भी आज की रिकॉर्ड सफलता पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने यह उपलब्धि देश के स्वास्थ्य कर्मियों को समर्पित की है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0033DMW.png

 

पिछले 24 घंटों में 33,798 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,26,32,222 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.65 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0046DSX.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 83 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 35,662 नए मामले सामने आए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005D4W2.jpg

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,40,639 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.12 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0069PUH.jpg

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,48,833 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 55.07 करोड़ (55,07,80,273) जाँच की गई हैं।

देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया हैपिछले 85 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.02 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.46 प्रतिशत है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर लगातार पिछले 19 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और 102 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1756664

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 78.02 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 6.02 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके उपलब्ध, 33 लाख से अधिक टीके भेजे जाने के लिए तैयार

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण मेंकेंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

 

वैक्सीन की खुराकें

(18 सितंबर, 2021 तक)

 

 

आपूर्ति

78,02,17,775

 

भेजे जाने के लिए तैयार टीके

33,08,560

 

 

शेष वैक्सीन

6,02,70,245

 

 

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और अन्य माध्यमों से टीके की 78.02 करोड़ से अधिक (78,02,17,775) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही 33 लाख (33,08,560) से अधिक टीके भेजे जाने के लिए तैयार हैं। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 6.02 करोड़ से अधिक (6,02,70,245) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1756010

 

प्रधानमंत्री ने गोवा के स्वास्थ्यकर्मियों और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों के साथ बातचीत की
 

उन्होंने वयस्क आबादी को पहली खुराक की शत-प्रतिशत कवरेज के लिए गोवा सरकार की सराहना की

उन्होंने इस अवसर पर श्री मनोहर पर्रिकर की सेवाओं को याद किया

गोवा ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का एक शानदार उदाहरण पेश किया है: प्रधानमंत्री

जन्मदिन तो बहुत आए और मैं हमेशा इन चीजों से दूर रहा हूं, लेकिन मेरी इतनी आयु में कल के दिन ने मुझे काफी भावुक कर दिया क्योंकि 2.5 करोड़ लोगों को टीके लगाए गए: प्रधानमंत्री

कल हर घंटे 15 लाख से ज्यादा खुराकें, हर मिनट 26 हजार से ज्यादा खुराकें और हर सेकेंड में 425 से ज्यादा खुराकें दी गईं: प्रधानमंत्री

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा के प्रतीक गोवा की हर उपलब्धि मुझे अपार खुशियों से भर देती है: प्रधानमंत्री

गोवा सिर्फ इस देश का एक राज्य भर नहीं है, बल्कि यह ब्रांड इंडिया की एक मजबूत निशानी भी है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा में वयस्क आबादी को पहली खुराक की शत-प्रतिशत कवरेज के लिए एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गोवा के स्वास्थ्यकर्मियों और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों के साथ बातचीत की।

स्वास्थ्यकर्मियों और लाभार्थियों के साथ बातचीत:

इस बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री ने गोवा मेडिकल कॉलेज के लेक्चरर डॉ. नितिन धूपदले से पूछा कि उन्होंने लोगों को कोविड के टीके लेने के लिए कैसे राजी किया। उन्होंने कोविड  टीकाकरण अभियान और पहले के अभियान के बीच के अंतर के बारे में भी चर्चा की। डॉ. धूपदले ने इस विशेष अभियान के एक मिशन मोड अभियान होने की प्रशंसा की। विपक्षी दल की आलोचना करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि 2.5 करोड़ लोगों को टीका लगाने के बाद टीका लेने वाले लोगों के बजाय विपक्षी दल की ओर से प्रतिक्रिया कैसे आई। प्रधानमंत्री ने गोवा में वयस्क आबादी को पहली खुराक की शत-प्रतिशत कवरेज को पूरा करने के लिए डॉक्टरों और अन्य कोरोना योद्धाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पूरे विश्व के लिए एक प्रेरणा है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1756033

 

गोवा में एचसीडब्ल्यूएस और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1756014

 

 

 

कैबिनेट सचिव ने कोविड-19 प्रति सार्वजनिक स्वास्थ्य सहायता और टीकाकरण की प्रगति के बारे में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

किसी भी तरह की शिथिलता की कोई गुंजाइश नहीं: राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी गई है कि वे कोविड-19 की स्थिति का बारीकी से विश्लेषण करें और बुनियादी ढांचे, चिकित्सा और मानव संसाधन में वृद्धि करें।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने आगामी त्योहार के मौसम के लिए आवश्यक सावधानियों और महामारी किसी भी नए खतरे को रोकने के लिए रणनीति का विवरण दिया

11 राज्यों में सीरोटाइप-II डेंगू के नियंत्रण पर भी राज्यों का मार्गदर्शन किया गया

 

कैबिनेट सचिव श्री राजीव गौबा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोविड प्रबंधन और राहत रणनीति की समीक्षा और चर्चा के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्री राजेश भूषण और नीति आयोग में सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी.के. पॉल की उपस्थिति में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों, अपर मुख्य सचिवों (स्वास्थ्य), प्रधान सचिवों (स्वास्थ्य), नगर आयुक्तों, जिला अधिकारियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को कल 2.5 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक प्रदान करने की ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए, कैबिनेट सचिव ने स्वास्थ्य कर्मियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, जिलाधिकारियों और राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि टीकों की खुराक की उपलब्धता में वृद्धि से टीकाकरण की गति बनी रहेगी।

इस अवसर पर उन्होंने को यह याद दिलाते हुए कहा कि इस समय शिथिलिता के लिए कोई गुंजाइशनहीं है। उन्होंने कोविड उपयुक्त व्यवहार (सीएबी) के नियम को सख्ती से लागू करने की आवश्यकतापर बल दिया।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1756086

 

महत्वपूर्ण ट्वीट

 

*****

एमजी/एएम/डीवी

 



(Release ID: 1756652) Visitor Counter : 164