PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 17 SEP 2021 6:53PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 77.24 करोड़ खुराकें दी गई हैं।

पिछले 24 घंटों में 34,403 नए मामले सामने आए हैं।

सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.02 प्रतिशत है।

भारत में सक्रिय मामले 3,39,056 हैं।

मरीजों के ठीक होने की दर इस समय 97.65 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 37,950 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,25,98,424 हो गई है।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.97 प्रतिशत है जो कि पिछले 84 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.25 प्रतिशत है, यह पिछले 18 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

अब तक कुल 54.92 करोड़ जांच की गई हैं।

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

 

कोविड-19 पर अपडेट

भारत में कोविड-19 का समग्र टीकाकरण कवरेज 77.24 करोड़ से अधिक हुआ

पिछले 24 घंटों में 63.97 लाख से अधिक खुराकें दी गईं

रोगियों के स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 97.65 प्रतिशत है

पिछले 24 घंटों में 34,403 नए मामले सामने आए हैं

भारत में सक्रिय मामले 3,39,056 हैं जोकि कुल मामलों का 1.02 प्रतिशत है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.97 प्रतिशत है जो कि पिछले 84 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है

पिछले 24 घंटों में 63,97,972 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 77.24 करोड़ (77,24,25,744) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 77,78,319 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार है:

 

स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,03,66,108

दूसरी खुराक

86,55,036

 

अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)

पहली खुराक

     1,83,41,064

दूसरी खुराक

          1,42,56,730

 

18-44 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

31,20,61,294

दूसरी खुराक

5,05,68,273

 

45-59 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

14,69,74,803

दूसरी खुराक

6,56,47,680

 

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

9,48,63,636

दूसरी खुराक

5,06,91,120

कुल

77,24,25,744

 

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 37,950 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य का लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,25,98,424 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत में रोगियों के स्वस्थ होने की दर 97.65 प्रतिशत है।

 

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 82 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटों में 34,403 नए मामले सामने आए हैं।

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,39,056 हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.02 प्रतिशत हैं।

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,27,420 जाँच की गई हैं। भारत में अब तक कुल 54.92 करोड़ (54,92,29,149) जाँच की गई हैं।

 

देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.97 प्रतिशत है, जो कि पिछले 84 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.25 प्रतिशत दर्ज की गई। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी पिछले 18 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 101 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1755652

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 77.77 करोड़ से अधिक टीके की खुराकें प्रदान की गईं

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 6.17 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके की खुराकें उपलब्ध हैं

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

टीके की खुराकें

(17 सितंबर, 2021 तक)

अब तक की गई आपूर्ति

77,77,26,335

शेष टीके की खुराकें

6,17,22,315

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और अन्य माध्यमों से टीके की 77.77 करोड़ से अधिक (77,77,26,335) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

इसके अलावा, अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 6.17 करोड़ से अधिक (6,17,22,315) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1755649

प्रधानमंत्री 18 सितंबर को गोवा में स्वास्थ्य कर्मचारियों और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों से संवाद करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गोवा में वयस्क जनसंख्या के लिए टीके की पहली खुराक का 100 प्रतिशत कवरेज पूरा होने पर 18 सितंबर, 2021 को सुबह 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मचारियों और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे।

सफल टीकाकरण कवरेज के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों में सामुदायिक एकजुटता और जमीनी स्तर पर पहुंच के लिए टीका उत्सव का सफल आयोजन, कार्यस्थलों पर टीकाकरण, वृद्धाश्रमों, दिव्यांगजनों जैसे प्राथमिक समूहों पर लक्षित टीकाकरण और संदेह व आशंकाओं को दूर करने के लिए लगातार सामुदायिक जुड़ाव आदि शामिल हैं। राज्य ने तेज टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित करने के लिए चक्रवात तौकते जैसी चुनौतियों पर भी जीत हासिल की।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1755802

महत्वपूर्ण ट्वीट

***

एमजी/एएम/एसके



(Release ID: 1755918) Visitor Counter : 240