राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति 17 सितंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेंगे
प्रविष्टि तिथि:
15 SEP 2021 6:35PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद 16 सितंबर से 19 सितंबर, 2021 तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे।
राष्ट्रपति 17 सितंबर, 2021 को एक अलग राज्य के रूप में हिमाचल प्रदेश के गठन की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित किए जा रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे।
राष्ट्रपति 18 सितंबर, 2021 को शिमला स्थित राष्ट्रीय लेखा परीक्षा तथा लेखा अकादमी में 2018 और 2019 बैच के भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण के समापन समारोह में शामिल होंगे।
***
एमजी / एएम / आर/ वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 1755239)
आगंतुक पटल : 361