उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण सचिव ने खाद्य तेल की कीमतों के मामले में उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आज राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक की


रबी के आगामी मौसम में तिलहन का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद

थोक विक्रेताओं, मिल मालिकों को अब अपने पास उपलब्ध तिलहन और खाद्य तेलों के स्टॉक का खुलासा करना होगा

पारदर्शिता और बेहतर निगरानी के लिए सभी मिल मालिक और थोक विक्रेता एक पोर्टल पर डेटा जमा करेंगे

थोक और खुदरा विक्रेताओं को अपने परिसर में खाद्य तेल की कीमतों को प्रदर्शित करना होगा

प्रविष्टि तिथि: 10 SEP 2021 6:04PM by PIB Delhi

खाद्य तेलों की उपलब्धता के मामले में पारदर्शिता लाने और अनुचित व्यवहारों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण सचिव ने आज राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस कदम से खाद्य तेल की कीमतों के मोर्चे पर उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि स्टॉक का खुलासा करने से संबंधित नए मानदंड और निगरानी की बेहतर व्यवस्था से अनुचित व्यवहारों और जमाखोरी आदि पर रोक लगेगी।

इस संबंध में, केन्द्र ने किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहारों को नियंत्रित करने और खाद्य तेलों की उपलब्धता के मामले में पारदर्शिता लाने के लिए राज्यों से मिल मालिकों और थोक विक्रेताओं को अपने तिलहन और खाद्य तेलों के स्टॉक का खुलासा करने का निर्देश देने को कहा है।

मीडिया के साथ बातचीत में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण सचिव ने कहा कि रबी के आगामी मौसम में तिलहन का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। इससे खाद्य तेलों की कीमतों में भी कमी आने की उम्मीद है।

थोक विक्रताओं और मिल मालिकों से अब यह उम्मीद की जाती है कि वे तिलहन और खाद्य तेलों के अपने स्टॉक का खुलासा करेंगे और इससे संबंधित डेटा को पारदर्शिता एवं बेहतर निगरानी के उद्देश्य से एक पोर्टल पर जमा करेंगे।

थोक विक्रताओं और मिल मालिकों के लिए अपने परिसर में खाद्य तेल की कीमतों को प्रदर्शित करना भी जरूरी होगा।

****

एमजी/एएम/आर/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1753950) आगंतुक पटल : 485
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi