सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार कल टोक्यो 2020 पैरालंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित करेंगे


इस अवसर पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले भी मौजूद रहेंगे

स्वर्ण पदक जीतने वालों को 10 लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं को 8 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा

पैरालिंपियन खिलाड़ियों के कोचों को भी सम्मानित किया जाएगा

प्रविष्टि तिथि: 09 SEP 2021 6:18PM by PIB Delhi

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले कल सुबह 09:30 बजे नई दिल्ली स्थित होटल अशोक के कन्वेंशन हॉल में टोक्यो 2020 पैरालंपिक पदक विजेताओं के साथ-साथ शेष भारतीय पैरालंपिक दल को सम्मानित करेंगे। पैरालिंपियन खिलाड़ियों के कोचों को भी सम्मानित किया जाएगा।

मंत्रालय ने सभी पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार देने का फैसला किया है। स्वर्ण पदक जीतने वालों को 10 लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं को 8 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा

भारत ने अगस्त-सितंबर, 2021 में आयोजित टोक्यो 2020 पैरालंपिक में भाग लेने के लिए 9 खेलों में 54 दिव्यांग खिलाड़ियों की अब तक की सबसे बड़ी टुकड़ी भेजी थी। भारतीय पैरालिंपियनों ने वहां 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य सहित 19 पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

*****

एमजी/एएम/पीके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1753626) आगंतुक पटल : 529
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi , Tamil