PIB Headquarters
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
Posted On:
06 SEP 2021 7:57PM by PIB Delhi


|
• देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 68.75 करोड़ खुराकें दी गई हैं।
• पिछले 24 घंटों में 38,948 नए मामले सामने आए।
• सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.23 प्रतिशत है।
• भारत में 4,04,874 सक्रिय मामले हैं।
• मरीजों के ठीक होने की दर इस समय 97.44 प्रतिशत है।
• पिछले 24 घंटों में 43,903 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,21,81,995 हो गई है।
• साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.58 प्रतिशत है जो कि पिछले 73 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
• दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.76 प्रतिशत दर्ज की गई, यह पिछले 7 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
• अब तक कुल 53.14 करोड़ जांच की गई है।
|
#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona
पत्र सूचना कार्यालय
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार



कोविड-19 अपडेट
भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 68.75 करोड़ के आंकड़े से अधिक हुआ
मरीजों के ठीक होने की दर इस समय 97.44 प्रतिशत है
पिछले 24 घंटों में 38,948 नए मामले सामने आए
भारत में सक्रिय मामलों (4,04,874) की संख्या कुल मामलों का 1.23 प्रतिशत है
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.58 प्रतिशत है जो कि पिछले 73 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है
पिछले 24 घंटों में टीके की 25,23,089 खुराक दिए जाने के साथ, भारत के कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 68.75 करोड़ (68,75,41,762) के संचयी आंकड़े को पार कर लिया है। इस उपलब्धि को 71,77,219 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार है:
|
स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)
|
पहली खुराक
|
1,03,60,805
|
|
दूसरी खुराक
|
84,80,456
|
|
अग्रिम मोर्च के कार्यकर्ता एफएलडब्ल्यू
|
पहली खुराक
|
1,83,29,867
|
|
दूसरी खुराक
|
1,35,76,562
|
|
18-44 वर्ष का आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
27,17,37,284
|
|
दूसरी खुराक
|
3,43,00,303
|
|
45-59 वर्ष का आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
13,64,12,519
|
|
दूसरी खुराक
|
5,80,07,647
|
|
60 वर्ष से अधिक
|
पहली खुराक
|
8,95,41,322
|
|
दूसरी खुराक
|
4,67,94,997
|
|
कुल
|
68,75,41,762
|
केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पिछले 24 घंटों में 43,903 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले लोगों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,21,81,995 हो गई है।
परिणामस्वरूप, भारत में रोगियों के स्वस्थ होने की दर 97.44 प्रतिशत है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 71 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
पिछले 24 घंटों में 38,948 नए मामले सामने आए।

वर्तमान में सक्रिय मामले 4,04,874 हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल पुष्ट मामलों का 1.23 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,10,649 जांच की गई है। भारत में अब तक कुल 53.14 करोड़ (53,14,68,867) जांच की गई है।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.58 प्रतिशत है जो कि पिछले 73 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.76 प्रतिशत है। लगातार पिछले 7 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से कम और 91 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1752458
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्धता पर अपडेट
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 68 करोड़ से अधिक टीके की खुराकें प्रदान की गईं
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 5.08 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके की खुराक उपलब्ध होने के साथ,1.44 करोड़ खुराकें भेजे जाने के लिए तैयार
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।
|
टीके की खुराकें
|
(6 सितंबर, 2021 तक)
|
|
अब तक की गई आपूर्ति
|
68,04,93,215
|
|
भेजे जाने की प्रक्रिया में
|
1,44,80,110
|
|
शेष टीके की खुराक
|
5,08,76,490
|
भारत सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और अन्य माध्यमों से टीके की 68 करोड़ से अधिक (68,04,93,215) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अतिरिक्त 1.44 करोड़ (1,44,80,110) से अधिक खुराकें भेजे जाने के लिए तैयार हैं।
अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 5.08 करोड़ से अधिक (5,08,76,490) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1752450
ऑपरेशन 'समुद्र सेतु' और 'मिशन सागर' जैसे अभियानों के साथ, भारतीय नौसेना देश के कोविड आउटरीच कार्यक्रम का एक प्रमुख साधन रही : राष्ट्रपति कोविंद
राष्ट्रपति कोविंद ने भारतीय नौसेना विमानन को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान किया
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारतीय नौसेना ने सभी क्षेत्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मित्रों और भागीदारों के साथ हमारे राजनयिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। ऑपरेशन 'समुद्र सेतु' और 'मिशन सागर' जैसे अभियानों के साथ, भारतीय नौसेना देश के कोविड आउटरीच कार्यक्रम का एक प्रमुख साधन रही जिसने हिंद महासागर क्षेत्र में हमारे समुद्री पड़ोसियों और भागीदारों को सहायता प्रदान की। संकट के समय में भारतीय नौसेना की त्वरित और प्रभावी तैनाती ने हिंद महासागर क्षेत्र में 'पसंदीदा सुरक्षा भागीदार' और 'प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता' होने के भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित किया है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1752598
प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मियों और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों से बातचीत की
हिमाचल भारत का पहला राज्य बन गया है, जिसने राज्य के सभी पात्र लोगों को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक दे दी है
हिमाचल इस बात का प्रमाण है कि कैसे देश का ग्रामीण समाज दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेज टीकाकरण अभियान को सशक्त बना रहा है: प्रधानमंत्री
नए ड्रोन नियमों से स्वास्थ्य और कृषि जैसे कई क्षेत्रों को मदद मिलेगी: प्रधानमंत्री
महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए आगामी विशेष ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, हमारी बहनों को देश और विदेश में अपने उत्पाद बेचने में सहायता प्रदान करेगा: प्रधानमंत्री
हिमाचल की मिट्टी को रसायन मुक्त करने, किसानों और बागवान कर्मियों से 'अमृत काल' के दौरान हिमाचल को जैविक खेती की ओर ले जाने का आह्वान किया
प्रधानमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश 100 वर्षों की सबसे बड़ी महामारी के विरुद्ध लड़ाई में एक चैंपियन के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने अपनी पूरी पात्र आबादी को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस सफलता ने आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर भारत के महत्व को रेखांकित किया है।
उन्होंने कहा कि भारत में टीकाकरण की सफलता यहां के नागरिकों की भावना और कड़ी मेहनत का परिणाम है। भारत प्रतिदिन 1.25 करोड़ टीकों की रिकॉर्ड गति से टीकाकरण कर रहा है। इसका अभिप्राय है कि भारत में एक दिन में टीकाकरण की संख्या कई देशों की जनसंख्या से अधिक है। प्रधानमंत्री ने टीकाकरण अभियान में योगदान के लिए चिकित्सकों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, चिकित्सा कर्मियों, शिक्षकों और महिलाओं की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'सबका प्रयास' के संदर्भ में चर्चा की थी, उन्होंने कहा कि यह सफलता उसी की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि हिमाचल देवताओं की भूमि है। प्रधानमंत्री ने संवाद और सहयोग के सामंजस्य पूर्ण मॉडल की प्रशंसा भी की।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1752520
हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री की बातचीत का मूल पाठ
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1752607
कोविड 19 – मिथक बनाम तथ्य
आईएनएसएसीओजी द्वारा नमूना अनुक्रमण में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है
प्रारंभिक चरण के अनुक्रमण का उद्देश्य विदेश से आने वाले यात्रियों में चिंताजनक वेरिएंट (वीओसी) का पता लगाना है
राज्यों को बार-बार सलाह दी गई है कि वे अनुक्रमण के लिए पर्याप्त संख्या में नमूने भेजें
यह स्पष्ट किया जाता है कि रिपोर्ट में उद्धृत अनुक्रमणों की संख्या, भारतीय कोविड 19 जीनोम निगरानी पोर्टल (http://clingen.igib.res.in/covid19genomes/) से ली गई प्रतीत होती है। आईजीआईबी एसएफटीपी में विश्लेषण किए गए अनुक्रमण नमूनों के संग्रह की तिथि के अनुसार हैं और किसी विशेष महीने में अनुक्रमित नमूनों की संख्या को नहीं दर्शाते हैं। आईएनएसएसीओजी कंसोर्टियम की प्रयोगशालाओं द्वारा अनुक्रमित नमूने भी संबंधित राज्यों द्वारा भेजे गए नमूनों पर निर्भर करते हैं।
माहवार अनुक्रमित नमूनों की संख्या इस प्रकार है:
|
माह
|
निर्धारित पेंगो लाइनेज सहित प्राप्त नमूने
|
|
जनवरी-21
|
2207
|
|
फरवरी-21
|
1321
|
|
मार्च-21
|
7806
|
|
अप्रैल-21
|
5713
|
|
मई-21
|
10488
|
|
जून-21
|
12257
|
|
जुलाई-21
|
6990
|
|
अगस्त-21
|
6458
|
इसके अलावा, आईएनएसएसीओजी प्रयोगशालाओं द्वारा नमूनों के प्रारंभिक चरण में अनुक्रमण का उद्देश्य विदेश से आने वाले यात्रियों के बीच चिंताजनक वेरिएंटों (वीओसी) का पता लगाना था और यह भी देखना था कि क्या वीओसी संक्रमित किसी व्यक्ति ने आईएनएसएसीओजी की स्थापना की तारीख (26 दिसंबर, 2020) से पिछले एक महीने (28 दिन की प्रवेश अवधि का दोगुना) में देश में प्रवेश किया है। देश के भीतर वीओसी का पता लगाने के लिए, संक्रमितों के 5 प्रतिशत (आरटी-पीसीआर द्वारा) लोगों को अनुक्रमण के लिए लक्षित किया गया था। जनवरी, 2021 के अंत तक दोनों उद्देश्यों को पूरा कर लिया गया।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1752530
महत्वपूर्ण ट्वीट
*****
एमजी/एएम/एसके
(Release ID: 1752704)
Visitor Counter : 260