PIB Headquarters
azadi ka amrit mahotsav

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

प्रविष्टि तिथि: 05 SEP 2021 4:27PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 68.46 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं
  • बीते 24 घंटे में देश में 42,766 नये मामले दर्ज किये
  • वर्तमान में सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.24 प्रतिशत
  • भारत में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 4,10,048
  • संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.42 प्रतिशत
  • बीते 24 घंटे में 38,091  मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,21,38,092  हुई
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.62 प्रतिशत, पिछले 72 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.45 प्रतिशत
  • अब तक कुल 53.00  करोड़ जांच की गयीं

#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona

 

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना और प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

 

 

Image

 

Image

 

 

कोविड- 19 अपडेट

भारत में कोविड-19की कुल टीकाकरण कवरेज 68.46 करोड़ से अधिक

पिछले 24 घंटों में 71 लाख से अधिक खुराक दी गईं

स्वस्थ्य होने की वर्तमान दर 97.42 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों में 42,766 नए मामले दर्ज किये गए

भारत में सक्रिय मामलों (4,10,048)की संख्या कुल मामलों का 1.24 प्रतिशत

पिछले 72 दिनों से साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (2.62 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम


एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, भारत में टीकाकरण कवरेज ने कल 68 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। पिछले 24 घंटों में 71,61,760 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 68.46 करोड़ (68,46,69,521) के संचयी आंकड़े को पार कर लिया है। इन उपलब्धि को 71,39,683 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,03,60,742

दूसरी खुराक

84,73,611

 

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,83,29,504

दूसरी खुराक

1,35,42,999

 

18-44 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

27,04,12,926

दूसरी खुराक

3,36,97,606

 

45-59 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

13,60,64,549

दूसरी खुराक

5,77,46,049

 

60 वर्ष से अधिक आयु

पहली खुराक

8,93,79,209

दूसरी खुराक

4,66,62,326

कुल

68,46,69,521

 

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 38,091 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,21,38,092 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.42% है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002OE6W.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 70 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 42,766 नए मामले सामने आए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003BTDL.jpg

वर्तमान में सक्रिय मामले 4,10,048 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.24% हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004ZI1W.jpg

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 17,47,476 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 53 करोड़ (53,00,58,218) जाँच की गई हैं।

देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 72 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.62 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.45 प्रतिशत है। लगातार 90 दिनों से दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005T77M.jpg

पूरी जानकारी के लिए पढ़ें: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1752279

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 66.89 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 4.37 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके उपलब्ध,1.56 करोड़ खुराकें भेजे जाने के लिए तैयार

 केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

 

टीके की खुराकें

(5 सितंबर, 2021 तक)

अब तक हुई आपूर्ति

66,89,80,635

भेजे जाने को तैयार टीके

1,56,96,450

शेष टीके

4,37,83,160

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और अन्य माध्यमों से टीके की 66.89 करोड़ से अधिक (66,89,80,635) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अतिरिक्त 1.56 करोड़(1,56,96,450) से अधिक खुराकें भेजे जाने के लिए तैयार हैं।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 4.37 करोड़ से अधिक (4,37,83,160) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

विस्तार से जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1752261

 

महत्वपूर्ण ट्वीट्स

 

एमजी/ एएम/ केजे


(रिलीज़ आईडी: 1752385) आगंतुक पटल : 387
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Manipuri , Punjabi , Gujarati