रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आईएनएस तबर की अलेक्जेंड्रिया यात्रा

प्रविष्टि तिथि: 05 SEP 2021 4:00PM by PIB Delhi

अपनी निरंतर जारी विदेशी तैनाती के अंतर्गत आईएनएस तबर ने 03 सितंबर 2021 को मिस्र में अलेक्जेंड्रिया बंदरगाह में प्रवेश किया। इस जहाज का मिस्र की नौसेना और भारतीय रक्षा अटैश के अधिकारियों ने स्वागत किया।

मिस्र में भारत के राजदूत श्री अजीत गुप्ते ने जहाज का दौरा किया, उन्हें जहाज पर घुमाया गया एवं उसकी तैनाती से संबंधित गतिविधियों की ब्रीफिंग प्रदान की गई।

बाद में शाम को जहाज पर एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अलेक्जेंड्रिया नेवल बेस के कमांडर रियर एडमिरल अयमान अल-डेली मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम में मिस्र की नौसेना के कई वरिष्ठ अधिकारी, अलेक्जेंड्रिया सरकार एवं बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी शामिल थे। इसके अलावा हेलेनिक नेवी जहाजों हाइड्रा और लेस्बोस और साइप्रस नेवी के जहाज एंड्रियास लोनाइड्स, जो मिस्र के साथ एक्सरसाइज ब्राइट स्टार के लिए अलेक्जेंड्रिया का दौरा कर रहे हैं, के कमांडिंग ऑफिसर और अधिकारी रिसेप्शन के लिए भी मौजूद थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix42WYN.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix4MJLT.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix5QRBT.jpeg

***

एमजी/एएम/एबी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1752381) आगंतुक पटल : 522
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi