सूचना और प्रसारण मंत्रालय
आजादी का अमृत महोत्सव: क्षेत्रीय आउटरीच ब्यूरो ने एनवाईके और एनएसएस इकाइयों के सहयोग से ‘फ्रीडम वॉक’ का आयोजन किया
प्रविष्टि तिथि:
25 AUG 2021 3:19PM by PIB Delhi
देश की आजादी के 75 साल के अवसर पर, आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में,सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा सप्ताह भर तक चलने वाले समारोहका आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत क्षेत्रीय आउटरीच ब्यूरो, हैदराबाद ने आज शहर में 2के ‘फ्रीडम वॉक’ का आयोजन किया। नेकलेस रोड पर पैदल चलने के कार्यक्रम में उस्मानिया विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों तथा नेहरू युवा केंद्र और एनएसएस इकाइयों के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महानिदेशक (दक्षिण) श्री एस वेंकटेश्वर और निदेशक (पीआईबी और आरओबी) श्रीमती श्रुति पाटिल तथा उप निदेशक श्री (डॉ.) मानस कृष्णकांत ने हैदराबाद और रंगारेड्डी जिलों के एनएसएस एवं एनवाईके के समन्वयकों की उपस्थिति में तीन रंगों वाले गुब्बारों को हवा में उड़ाने के साथ ‘फ्रीडम वॉक’ को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर महानिदेशक (दक्षिण) श्री एस. वेंकटेश्वर ने कहा कि ‘फ्रीडम वॉक’का उद्देश्य भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश भर में मनाए जा रहे 'आजादी का अमृत महोत्सव' के महत्व के बारे में नागरिकों को जागरूक करना है।श्री वेंकटेश्वर ने कहा, 'आइकोनिक वीक' के अंतर्गत 23 से 29 अगस्त तक सूचना और प्रसारण मंत्रालय की विभिन्न मीडिया इकाइयां जैसे पीआईबी, आरओबी, प्रकाशन विभाग, दूरदर्शन और आकाशवाणी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं, जिनमें क्षेत्रीय स्तर पर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को उजागर किया जा रहा है।श्रीमती श्रुति पाटिल, निदेशक, आरओबी और पीआईबी, हैदराबाद ने कहा कि गतिविधियों का उद्देश्य हमारे युवाओं में देश को लेकर गर्व की भावना पैदा करना और राष्ट्र की सेवा के लिए खुद को फिर से समर्पित करना है।

बड़ी संख्या में एनवाईके और एनएसएस के स्वयंसेवकों तथा नागरिकों ने ‘फ्रीडम वॉक’ में भाग लिया। वे हाथ में तख्तियां लिए हुए थे, जिनपर प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों के वक्तव्यों को लिखा गया था।

***
एमजी/एएम/जेके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1749049)
आगंतुक पटल : 300