राष्ट्रपति सचिवालय
भारत के राष्ट्रपति 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
13 AUG 2021 6:30PM by PIB Delhi
भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल (14 अगस्त, 2021) राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
राष्ट्रपति का संबोधन ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में 1900 बजे से प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर 2130 बजे क्षेत्रीय भाषा के संस्करणों का प्रसारण करेगा।
***
एमजी/एएम/एसकेसी/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1745683)
आगंतुक पटल : 353