PIB Headquarters
                
                
                
                
                
                
                    
                    
                        कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
                    
                    
                        
                    
                
                
                    Posted On:
                12 AUG 2021 5:43PM by PIB Delhi
                
                
                
                
                
                
                

	
		
			| 
				राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 52.36 करोड़ खुराक दी गयींसक्रिय मामले कुल मामलों का 1.21 प्रतिशत हैं; मार्च 2020 के बाद सबसे कम।भारत में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 3,87,987 है।संक्रमण से मुक्त होने की अब तक की सबसे ऊंची दर हासिल; फिलहाल 97.45 प्रतिशत देश में अब तक कुल 3,12,60,050 लोग संक्रमण से मुक्त हुएबीते 24 घंटे में 39,069 मरीज संक्रमण से मुक्त हुएबीते 24 घंटे में भारत ने 41,195 नये मामले दर्ज किये साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है, फिलहाल 2.23% प्रतिशत परदैनिक पॉजिटिविटी दर 1.94% प्रतिशत, पिछले 17 दिनों से 3 प्रतिशत से कमजांच क्षमता में उल्लेखनीय बढ़त- 48.73 करोड़ जांच (कुल) की गयीं  | 
	
 
 
 
#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona
 
पत्र सूचना कार्यालय
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार
 

 
कोविड-19 अपडेट
भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 52 करोड़ के पार पहुंचा
पिछले 24 घंटों में टीके की 44 लाख से ज्यादा खुराकें दी गईं
भारत ने अब तक की सबसे ऊंची 97.45 प्रतिशत की रिकवरी दर अर्जित की
पिछले 24 घंटों में 41,195 दैनिक नये मामले दर्ज
भारत में सक्रिय मामले (3,87,987) कुल मामलों का 1.21 प्रतिशत
दैनिक पॉजिटिविटी दर (1.94 प्रतिशत) पिछले 17 दिनों से तीन प्रतिशत से कम
 
भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 52 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 59,97,068 सत्रों के जरिये कुल मिलाकर 52,36,71,019 टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 44,19,627 टीके लगाये गए हैं।
इसमें शामिल हैं:
	
		
			| एचसीडब्ल्यू | पहली खुराक | 1,03,41,119 | 
		
			| दूसरी खुराक | 80,34,194 | 
		
			| एफएलडब्ल्यू | पहली खुराक | 1,82,48,485 | 
		
			| दूसरी खुराक | 1,19,35,584 | 
		
			| 18-44 आयु समूह | पहली खुराक | 18,47,82,179 | 
		
			| दूसरी खुराक | 1,34,26,569 | 
		
			| 45 से 59 वर्ष का आयु समूह   | पहली खुराक | 11,40,17,033 | 
		
			| दूसरी खुराक | 4,40,01,065 | 
		
			| 60 वर्ष से अधिक | पहली खुराक | 7,95,91,513 | 
		
			| दूसरी खुराक | 3,92,93,278 | 
		
			| कुल |  | 52,36,71,019 | 
	
 
सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 से आरंभ हुआ। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
भारत की रिकवरी दर 97.45प्रतिशत हो गई है। यह भारत में महामारी प्रारंभ होने के बाद से अब तक की सबसे अधिक रिकवरी दर है। 
महामारी के आरंभ होने से लेकर अब तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 3,12,60,050 व्यक्ति पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं तथा 39,069 रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं। 

 
भारत में पिछले 24 घंटों में 41,195 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।
पिछले 46 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है। 

भारत के सक्रिय मामले आज 3,87,987हैं तथा सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.21 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। 

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 21,24,953 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत में अब तक 48.73 करोड़ से अधिक (48,73,70,196)जांच की जा चुकी हैं। 
एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.23 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 1.94 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर अब लगातार 17 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 66 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है। 
Details: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1745096
 
कोविड-19 टीकाकरण अपडेट 
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 54.04 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं 
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 2.55 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें मौजूद, जिन्हें लगाया जाना है। 
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड वैक्सीन प्रदान करके उन्हें समर्थन दे रही है। टीकों की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर उन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी। 
	
		
			|   टीके की खुराकें   |   (12 अगस्त, 2021 तक) | 
		
			|   आपूर्ति की गई |   54,04,78,610 | 
		
			|   प्रक्रिया में |   1,09,83,510 | 
		
			|   खपत |   52,00,96,418 | 
		
			|   शेष उपलब्ध  |   2,55,54,533 | 
	
 
केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 54.04 करोड़से अधिक (54,04,78,610) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रदान की गई हैं। इसके अलावा 1,09,83,510 खुराकें भेजे जाने की तैयारी है। 
आज आठ बजे सुबह तक उपलब्ध आंकड़ों के हिसाब से उपरोक्त खुराकों में से बरबाद हो जाने वाली खुराकों को मिलाकर कुल 52,00,96,418 खुराकों की खपत हो चुकी है।
अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 टीके की 2.55 करोड़ से अधिक (2,55,54,533) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें बची हैं, जिन्हें लगाया जाना है। 
Details: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1745044
 
महत्वपूर्ण ट्वीट्स 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
*********
एमजी/एएम/एसएस/एसएस
                
                
                
                
                
                (Release ID: 1745337)
                Visitor Counter : 367