PIB Backgrounder
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
प्रविष्टि तिथि:
11 AUG 2021 6:06PM by PIB Delhi


- राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 51.90 करोड़ खुराक दी गयीं
- भारत में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 3,86,351 है; 140 दिन में सबसे कम
- सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.21 प्रतिशत हैं; मार्च 2020 के बाद सबसे कम
- संक्रमण से मुक्त होने की अब तक की सबसे ऊंची दर हासिल; फिलहाल 97.45 प्रतिशत पर
- देश में अब तक कुल 3,12,20,981 लोग संक्रमण से मुक्त हुए
- बीते 24 घंटे में 40,013 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए
- बीते 24 घंटे में भारत ने 38,353 नये मामले दर्ज किये
- साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है, फिलहाल 2.34 प्रतिशत पर
- दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.16 प्रतिशत, पिछले 16 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
- जांच क्षमता में उल्लेखनीय बढ़त- 48.50 करोड़ जांच (कुल) की गयीं
|
#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona
पत्र सूचना कार्यालय
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार

कोविड-19 अपडेट
भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 51.90 करोड़ के पार पहुंचा
पिछले 24 घंटों में टीके की 41 लाख से ज्यादा खुराकें दी गईं
भारत ने अब तक की सबसे ऊंची 97.45 प्रतिशत रिकवरी दर अर्जित की
पिछले 24 घंटों में 38,353 दैनिक नये मामले दर्ज
भारत में सक्रिय मामले इस समय 3,86,351, जो 140 दिनों में सबसे कम
इस समय सक्रिय मामले, कुल मामलों का 1.21 प्रतिशत
दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.16 प्रतिशत) पिछले 16 दिनों से तीन प्रतिशत से कम
भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कवरेज 51.90 करोड़ के पार पहुंच गया है। आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 59,57,616 सत्रों में टीके की कुल 51,90,80,524 खुराकें दी गईं। पिछले 24 घंटों में वैक्सीन की 41,38,646 खुराकें लगाई गईं।
ब्योरा इस प्रकार है:
|
एचसीडब्ल्यू
|
पहली खुराक
|
1,03,38,727
|
|
दूसरी खुराक
|
80,17,291
|
|
एफएलडब्ल्यू
|
पहली खुराक
|
1,82,42,071
|
|
दूसरी खुराक
|
1,18,74,095
|
|
18-44 आयु समूह
|
पहली खुराक
|
18,23,88,445
|
|
दूसरी खुराक
|
1,29,63,932
|
|
45 से 59 वर्ष का आयु समूह
|
पहली खुराक
|
11,34,11,880
|
|
दूसरी खुराक
|
4,35,83,965
|
|
60 वर्ष से अधिक
|
पहली खुराक
|
7,92,14,965
|
|
दूसरी खुराक
|
3,90,45,153
|
|
कुल
|
|
51,90,80,524
|
सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।
पिछले 24 घंटों में भारत में रिकवरी दर 97.45 प्रतिशत पहुंच गई है। भारत में महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक की यह सबसे अधिक रिकवरी दर है।
महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 3,12,20,981 लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 40,013 मरीज स्वस्थ हुये हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 38,353 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।
लगातार 45 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 3,86,351 दर्ज की गई है। यह 140 दिनों में दर्ज की गई सबसे कम संख्या है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.21 प्रतिशत रह गये हैं, जो मार्च 2020 के बाद अब तक की सबसे कम दर है।

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसी सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 17,77,962 जांचें की गईं। भारत ने अब तक 48.50 करोड़ से अधिक (48,50,56,507) जांचें की गईं हैं।
एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 2.34 प्रतिशत और दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 2.16 प्रतिशत रही। दैनिक पॉजिटिविटी दर पिछले 16 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे बनी हुई है और 65 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
Details: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1744716
कोविड-19 टीकाकरण अपडेट
राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को 53.24 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध कराए गए
राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.25 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें मौजूद, जिन्हें लगाया जाना है
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क टीका उपलब्ध कराने के माध्यम से उनकी सहायता करती रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नये चरण में, केन्द्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित टीकों के 75 प्रतिशत की खरीद करेगी और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति (नि:शुल्क) करेगी।
|
टीके की खुराकें
|
(11 अगस्त, 2021 तक)
|
|
आपूर्ति
|
53,24,44,960
|
|
प्रक्रिया में
|
72,40,250
|
|
खपत
|
51,56,11,035
|
|
शेष उपलब्ध
|
2,25,03,900
|
अभी तक राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से 53.24 करोड़ से अधिक (53,24,44,960) टीके उपलब्ध कराए गए हैं और 72,40,250 टीके उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया प्रगति में है।
इनमें से अपव्यय सहित कुल 51,56,11,035 टीकों की (आज सुबह 8 बजे तक उपलब्ध डाटा के अनुसार) खपत हुई है।
राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.25 करोड़ (2,25,03,900) शेष और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें उपलब्ध हैं।
Details: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1744703
महत्वपूर्ण ट्वीट्स
*********
एमजी/एएम/एसएस/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1745038)
आगंतुक पटल : 585