PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 09 AUG 2021 8:02PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

·         राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 50.86 करोड़ खुराक दी गयीं

·         देश में अब तक कुल 3,11,39,457 लोग संक्रमण से मुक्त हुए

·         फिलहाल संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.40 प्रतिशत

·         बीते 24 घंटे में 39,686 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए

·         बीते 24 घंटे में भारत में 35,499 नये मामले किए गए

·         भारत में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 4,02,188

·         देश में सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.26 प्रतिशत

·         साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में 2.35 प्रतिशत

·         दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.59 प्रतिशत, पिछले 14 दिनों से 3 प्रतिशत से कम

·         जांच क्षमता में उल्लेखनीय बढ़त - अब तक कुल मिलाकर 48.17 करोड़ जांच की गयी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona

PRESS INFORMATION BUREAU

MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING

GOVERNMENT OF INDIA

 

Image

Image

Image

 

कोविड-19 अपडेट

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 50.86 करोड़ से अधिक

रिकवरी दर बढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर 97.40 प्रतिशत तक पहुंची

पिछले 24 घंटों में 35,499 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए

वर्तमान में भारत के सक्रिय मामले (4,02,188) कुल मामलों के 1.26 प्रतिशत हैं

लगातार 14 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.59 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम

 

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 50.86 करोड़ से अधिक हो गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 58,79,068 सत्रों के जरिये कुल मिलाकर 50,86,64,759 टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 16,11,590 टीके लगाये गए।

इनमें शामिल हैं:

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,03,32,881

दूसरी खुराक

79,82,037

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,82,17,136

दूसरी खुराक

1,17,58,909

आयु समूह 18-44 वर्ष

पहली खुराक

17,67,66,853

दूसरी खुराक

1,20,24,776

आयु समूह 45-59 वर्ष

पहली खुराक

11,18,71,679

दूसरी खुराक

4,26,95,084

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

7,84,79,044

दूसरी खुराक

3,85,36,360

कुल

50,86,64,759

 

सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 से आरंभ हुआ। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारत में रिकवरी दर 97.40 प्रतिशत हो गई है। यह महामाही प्रारंभ होने के बाद से अब तक की सबसे अधिक रिकवरी दर है।

महामारी के आरंभ होने से लेकर अब तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 3,11,39,457 व्यक्ति पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं तथा 39,686 रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001QELH.jpg 

भारत में पिछले 24 घंटों में 35,499 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले 43 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002VTFF.jpg

भारत में आज सक्रिय मामलों की संख्या 4,02,188 है और सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.26 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003G0XN.jpg

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 13,71,871 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 48 करोड़ से अधिक (48,17,67,232) जांच की जा चुकी है।

जहां एक तरफ, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.35 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 2.59 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 14 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और अब लगातार 63 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

विस्तृत जानकारी की लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1743968

 

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट

राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को 52.40 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध कराए गए

राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.33 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें मौजूद, जिन्हें लगाया जाना है

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क टीका उपलब्ध कराने के माध्यम से उनकी सहायता करती रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नये चरण में, केन्द्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित टीकों के 75 प्रतिशत की खरीद करेगी और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति (नि:शुल्क) करेगी।

 

 

टीकों की खुराकें

(9 अगस्त, 2021 तक)

 

 

आपूर्ति की गई

52,40,60,890

 

 

प्रक्रिया प्रगति में

8,39,780

 

 

खपत

50,51,29,252

 

 

शेष उपलब्ध

2,33,55,890

 

 

 

अभी तक राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से 52.40 करोड़ से अधिक (52,40,60,890) टीके उपलब्ध कराए गए हैं और 8,39,780 टीके उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया प्रगति में है।

इनमें से अपव्यय सहित कुल 50,51,29,252 टीकों की (आज सुबह 8 बजे तक उपलब्ध डाटा के अनुसार) खपत हुई है।

राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.33 करोड़ (2,33,55,890) से अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें उपलब्ध हैं।

विस्तृत जानकारी की लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1743935

 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ई-संजीवनी सेवा ने 90 लाख परामर्श पूरे किए

राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा से प्रतिदिन 70,000 से अधिक रोगियों का उपचार किया जा रहा है

ई-संजीवनी ओपीडी 430 से अधिक ऑनलाइन ओपीडी की मेजबानी कर रहा है; जिनमें लगभग 400 स्पेशियलिटी और सुपर-स्पेशियलिटी ऑनलाइन ओपीडी शामिल हैं

देश भर में 60,000 से अधिक डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को ई-संजीवनी के लिए प्रशिक्षित किया गया है

इस विशाल पहल का दूसरा संस्करण यानी ई-संजीवनी ओपीडी को 13 अप्रैल 2020 को पहले लॉकडाउन के दौरान शुरू किया गया था जब देश भर में ओपीडी सेवाएं बंद थीं। ई-संजीवनी ओपीडी रोगियों को उनके घरों में ही स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सक्षम है। वर्तमान में ई-संजीवनी ओपीडी 430 से अधिक ऑनलाइन ओपीडी की सेवा प्रदान कर रहा है, इनमें से लगभग 400 स्पेशियलिटी और सुपर-स्पेशियलिटी ऑनलाइन ओपीडी सेवा शामिल हैं। देश भर में 60,000 से अधिक डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को ई-संजीवनी के दोनों संस्करणों के बारे में प्रशिक्षित किया गया है।

विस्तृत जानकारी की लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1744295

 

महत्वपूर्ण ट्वीट

*********

एमजी/एएम/डीवी

 



(Release ID: 1744318) Visitor Counter : 295